इसमें तो कोई शक नहीं है कि बॉलीवुड सेलेब्स जो भी पहनते हैं वो फैशन ट्रेंड बन जाता है। बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस जैसी स्टाइल हर लड़की ट्राई करने से पीछे नहीं हटती वो चाहे ऑउटफिट में हो या फिर हेयर स्टाइल्स में। वहीं जब भी हम कही बाहर जाते है तो पूरा तैयार हो कर जाते है लेकिन अगर हेयर स्टाइल परफेक्ट न बने तो पूरा लुक बिगड़ जाता है। वहीं अगर हेयर स्टाइल बहुत ही सुन्दर बने और ऑउटफिट पर भी सूट करें तो पूरे लुक में चार चाँद लग जाते है। हम हमेशा देखते है कि, अभिनेत्रियां हमेशा अपने बालों का सबसे ज्यादा ध्यान रखती है और किसी भी इवेंट में जाती है तो अलग-अलग हेयर स्टाइल ट्राई करती है।
आजकाल मार्केटमें बॉबी पिन्स कई तरह की होती हैं। इनका यूज आप पार्टी ड्रेस से लेकर कैजुअल ड्रेस व हर किसी के साथ कर सकते हैं। अगर आप भी वहीं पुरानी हेयरस्टाइल करते-करते बोर हो चुके हैं तो अपने बालों को इन सेलेब्स की तरह हेयर क्लिप की मदद से नया और कूल लुक दे सकते हैं। वहीं आज इस पोस्ट के जरिए हम आपको आपकी फेवरेट सेलिब्रिटी की हेयर स्टाइल बताएंगे। जिसे आप भी ट्राई कर सकती है और अट्रैक्टिव दिख सकती है। इन हेयर स्टाइल्स में बॉबी पिंस के साथ अलग-अलग हेयर स्टाइल भी बताएंगे।
करिश्मा का हेयरडू

अगर आप किसी शादी में जा रही है और ज्यादा समय नहीं है तो आप करिश्मा का यह हेयर स्टाइल ट्राई कर सकती है। करिश्मा कपूर का हेयरडू देखकर आपका भी दिल आ गया होगा। ढेरे सारी गोल्डन बॉबी पिन की मदद से आप कुछ ऐसा भी हेयरस्टाइल बना सकते हैं।
सोनम का हार्ट पिन

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सोनम कपूर हर एक फैशन ट्रेंड को जरूर फॉलो करती हैं और शायद यहीं वजह है कि, उन्हें बॉलीवुड की फैशनिस्टा कहा जाता है। अगर आप सिंपल हेयर स्टाइल रखना चाहती है लेकिन सिंपल बॉबी पिन नहीं लगाना चाहती तो सोनम की तरह ब्लो-ड्राईड डीप साइड पार्टेड बालों में लगी दिल के आकार वाली इस क्लिप ट्राई करके देख सकते हैं। वहीं इस पिन के साथ सोनम ने अपने बाकी के बालों को ओपन ही रखा है।
श्रद्धा का लूस बन

अगर आपको स्मार्ट लुक चाहिए तो आप श्रद्धा का यह साइड पार्टीशियन लूज़ बन लुक ट्राई कर सकती है। इस हेयर स्टाइल को बनाने के लिए आप सबसे पहले बालों को खोलकर अच्छे से सुलझाएं। इसके बाद साइड से पार्टीशियन करते हुए पीछे से बालों को उठाकर लूज बन बना लें। फ्रंट लुक के लिए माथे की साइड की दोनों तरफ से थोड़ी सी लटें निकाल लें। बस अब आपका स्मार्ट लुक तैयार।
अनुष्का का हाई बन

अगर आपको लूस और ओपन हेयर स्टाइल नहीं पसंद तो आप अनुष्का का यह हाई बन हेयर स्टाइल ट्राई कर सकती है। इस हेयर स्टाइल को ट्राई करने के लिए सबसे पहले आप अपने बालों को सामने से कॉम्ब करते हुए पीछे पकड़ें। बिल्कुल उसी तरह जैसे कि आप चोटी बनाती हैं। फिर इन बालों को ऊंचा उठाते हुए हाई बन बनाएं। फ्रंट लुक के लिए आगे से हल्की सी टेंड्रिल्स निकाल सकती हैं। यह लुक आप कही भी बना कर जा सकती है।
हुमा की लूस साइड छोटी

अगर आपको बालों की चोटी बनाना पसंद है तो आप अपनी डेट के लिए चोटी भी बना सकती हैं। हुमा के इस हेयर स्टाइल को बनाने के लिए आप सबसे पहले बालों को सुलझाकर साइड में लाते हुए लूज चोटी बनाएं। यह साइड ब्राइल आपको थोड़ा सा नेचुरल लुक देगी। अगर आप नेचुरल दिखना चाहती है तो हुमा कुरैशी के इस लुक को आप ट्राई कर सकती है इसके साथ ही आप बोल्ड गोगल भी कैरी कर सकती है।
अनन्या की नियॉन क्लिप
View this post on Instagram
बॉलीवुड की क्यूटी पाई अनन्या पांडे का नियॉन ड्रेस और उसके साथ मैच करती जिकजैक बॉबी पिन्स कमाल का लुक दे रही हैं। अगर आप भी अनन्या जैसी क्यूट दिखना चाहती है तो अनन्या का यह हेयर स्टाइल ट्राई कर सकती है। आपको पता ही होगा कि, आजकल मार्केट और ऑनलाइन दोनों ही जगह बॉबी पिन्स कई सारे नियॉन कलर्स में भी मिल जाते है, जिसे आप अपनी मैचिंग ड्रेस के स्टाइल कर सकते हैं। अगर आपको किसी नाईट पार्टी के लिए लुक ट्राई करना है तो अनन्या का यह लुक आप ट्राई कर सकती है।
कियारा की हॉट रेड क्लिप
View this post on Instagram
कियारा अडवाणी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक है उनका हर स्टाइल बहुत ही यूनिक और अलग होता है। अगर आप सिंपल सोवर स्ट्रेट बालों वाली हेयरस्टाइल से बोर हो चुकी हैं। तो एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की तरह सिंपल बॉबी पिन की मदद से साइड से बालों को टक करके गर्जियस लुक पा सकती हैं। कियारा का यह सिंपल बॉबी पिन लुक सिंपल होने के साथ साथ बहुत अट्रैक्टिव भी है।
आलिया का साइड ट्विस्ट
View this post on Instagram
बॉलीवुड की चुलबुली अभिनेत्री आलिया भट्ट स्टाइल के मामले में किसी से पीछे नहीं है। वहीं आलिया की इस हेयर स्टाइल को आप जरूर ट्राई करें। हेयर स्टाइल बनाने के लिए सबसे पहले अपने बाल कर्ल करें। ये टाइट कर्लव होने चाहिए। कान के पास से नीचे तक शुरू करें। अब उंगलियों की मदद से इसे सॉफ्ट वेव वाला लुक दें। अब सामने की ओर सेंटर पार्टिंग करें और दो ब्रेड्स बनाएं। पीछे की ओर लाकर इसे एक हेयरडू में कम्प्लीट करें और डेकोरेटिव पिन लगाएं जैसे आलिया भट्ट ने लगाई हैं। ये हेयर एक्सेसरीज का लुक देंगी।
सारा की दो पोनी
View this post on Instagram
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की फिल्म “लव आज कल” के प्रमोशन के समय सारा ने ये हेयरस्टाइल बनाई थी। इस हेयरस्टाइल में वे बहुत ज्यादा क्यूट लग रही थी। सारा ने दो पोनी बनाई है और उन दोनों पोनी को कुछ रबर बैंड्स से पार्टीशन किया है। इस क्यूटनेस के साथ ही उन्होंने अपने ड्रेसअप से इस लुक को एक हॉटनेस का तड़का भी दिया।
जैकलीन का बंगाली स्टाइल

मुझे यकीन है कि आपने जैकलीन की यह फोटो देख कर गाने को पहचान ही लिया होगा। वहीं “गेंदा फूल” गाने में जैकलीन का लुक वाकई तारीफे काबिल था। आप भी जैकलीन के इस लुक को ट्राई कर सकती है। इसके लिए आपको बस अपने बालों को कर्ल करने है।
Celebrity Gossip - संपत्ति के मामले में कार्तिक नहीं है किसी से कम, करोड़ों की है प्रॉपर्टी
