एक्सटेंशन के साथ बनी ये हेयर स्टाइल देगी शानदार लुक, जरूर करें ट्राई: Hair Style with Extension
Hair Style with Extension

Hair Style with Extension: महिलाओं को अक्सर ही अपने बालों को लेकर परेशान देखा जाता है और वह अलग अलग हेयरस्टाइल करना भी पसंद करती हैं। आजकल पतले बालों की वजह से परेशान होने की जरूरत नहीं होती क्योंकि बाजार में कई तरह के एक्सटेंशन मिलते हैं, जो आपकी खूबसूरती को बढ़ा देते हैं। हेयर एक्सटेंशन का इस्तेमाल कर आसानी से खूबसूरत हेयर स्टाइल बनाई जा सकती है और आज हम आपको उसी के बारे में बताते हैं।

चोटी

Hair Style with Extension-Braid

चोटी ऐसी हेयरस्टायल है,जो हर ट्रेडिशनल ड्रेस के साथ बहुत खूबसूरत लगती है। हालांकि पतले बालों की वजह से बहुत सी महिलाएं इसे नहीं बनाती हैं लेकिन एक्सटेंशन के जरिए खजूरी चोटी और फ्रेंच चोटी जैसे स्टाइल बनाया जा सकते हैं। इस तरह की हेयर स्टाइल बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं लगेगी। बस एक्सटेंशन, रबर, हेयर क्लिप और अगर आप उपयोग करते हैं, तो हेयर स्प्रे की आवश्यकता होगी।

कर्ली हेयर स्टाइल

Curly Hair Sstyle
Hair Style with Extension-Curly Hair Style

अगर आप अपने सीधे बालों को खराब नहीं करना चाहती हैं तो बाजार में आपको आराम से कर्ली एक्सटेंशन के ऑप्शन मिल जाएंगे। आप इन्हें अपनी पसंद के अनुसार खरीद सकती हैं और इन्हें उपयोग करना भी बहुत आसान होता है।

बन हेयर स्टाइल

HAIR STYLE

बालों का सही बन मोटे और लंबे बालों के साथ ही अच्छा लगता है। आप एक्सटेंशन के साथ अपने बन को अच्छा लुक दे सकती हैं। बाजार में कई तरह के स्टाइलिश बन आसानी से मिल जाएंगे, जिन्हें आप अपनी पसंद के अनुसार ले सकती हैं।

स्ट्रेट हेयर

Straight Hair
Straight Hair

जिन लोगों के कर्ली बाल होते हैं वह अक्सर ही स्ट्रेट हेयर के दीवाने होते हैं। ऐसे लोगों के लिए बाजार में स्ट्रेट हेयर एक्सटेंशन भी आसानी से उपलब्ध है। यह आपको हर्ट है कि लेंथ में मेरे जाएंगे जिन्हें आप अपनी पसंद के अनुसार चुन सकती हैं।

कलर एक्सटेंशन

color extension
color extension

स्ट्रेट और कर्ली हेयर एक्सटेंशन के अलावा बाजार में कलर एक्सटेंशन भी आसानी से मिल जाते हैं। अगर आप ब्यूटीफुल लुक चाहते हैं तो अपनी पसंद के कलर के अनुसार से बालों का एक्सपेंशन का चयन कर सकती हैं। जब आप इनका इस्तेमाल किसी स्टाइलिश हेयर स्टाइल को बनाने में करेंगी, तो यह कलर कांबिनेशन आपके रियल बालों के साथ मिलकर बहुत अच्छा लगेगा।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...