हमारे देश की खासियत यह है की यहाँ कोई भी त्यौहार सुनसान तरीके से नहीं जाता हर त्यौहार को भारतवासी बहुत ही धूमधाम से मानते है। दिवाली हो या ईद या फिर गुडीपाडवा भारत में हर एक त्यौहार सब साथ मिल कर मनाते है। वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री भी किसी परिवार से कम नहीं है यहां हर एक इंसान दूसरे की उतनी ही चिंता करता है जितनी अपने परिवार वाले की परवाह करते है। यहां हर दुःख सुख एक परिवार की तरह बांटा जाता है, हर तीज-त्यौहार बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है।
वहीं आज इस पोस्ट के जरिए हम आपको बताएंगे कि बॉलीवुड में हर एक त्यौहार हर सेलिब्रिटी किस तरीके से सेलिब्रेट करता है। बॉलीवुड के दीवाने हर जगह है और सभी बॉलीवुड के बारे में हर चीज जानना चाहते है। फैन्स जानना चाहते है कि बॉलीवुड सेलेब्स की लाइफ स्टाइल किसी होती है, वो फिट रहने के लिए क्या खाते है और साथ ही वो किसी त्यौहार को किस तरह से मनाते है। इसीलिए आज हम आपके साथ शेयर करेंगे की किस तरह से बॉलीवुड में कोई त्यौहार को मनाया जाता है। तो चलिए जानते है सेलेब्स कैसे मनाते है त्यौहार:
सोनम कपूर का दिवाली वाला अंदाज

सोनम कपूर को आज हर कोई जनता है वहीं अब सोनम ने कपूर खानदान से विदा लेकर आहूजा खानदान की बहु बन चुकी है। जिसके चलते उन्होंने शादी के बाद अपनी पहली दिवाली लंदन में सेलिब्रेट की। आपको बता दें कि, आहूजा परिवार पूरा लंदन में ही रहता है। लंदन में होते हुए भी सोनम और आनंद ने विधिपूर्वक पूजा की और दिवाली सेलिब्रेट की। सोनम-आनंद ने शोर-शराबे से दूर शांति से अपनी पहली दिवाली गणेश पूजन कर मनाई। वहीं दिवाली की फोटोज उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स के साथ शेयर की।
भाईजान धूम-धाम से मानते है गणेशोत्सव

धर्म की बंदिशों को दूर कर बॉलीवुड के भाईजान यानि सलमान खान हर साल गणेशोत्सव मनाते है। आपको बता दें कि, इस दौरान सभी बंदिशों को तोड़ते हुए सलमान यह उत्सव मनाते है। वहीं जब बात आती है गणेशोत्सव की तो सलमान खाना उत्सव में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते है। ईद हो या दीवाली, क्रिसमस हो या फिर गणेशोत्सव खान खानदान हर त्यौहार मिलकर धूम-धाम से मनाता है। आपको बता दें कि, सलमान खान के घर गणपति पूजा भी काफी धूमधाम से होती है। गौरतलब है की सलमान खान किसी भी नेककाम में देरी नहीं करते और हर त्यौहार को हर्षोउल्लास के साथ मनाते है।
करीना को पसंद है रक्षाबंधन

करीना कपूर खान बॉलीवुड के सबसे पुराने खानदान से ताल्लुक रखती है। कपूर खानदान का बॉलीवुड इंडस्ट्री में बहुत बड़ा योगदान है। वहीं करीना को रक्षाबंधन का पर्व सबसे ज्यादा पसंद है वो हमेशा बहुत ही हर्षोल्लास के साथ इस पर्व को मनाती है। वहीं गत वर्ष उन्होंने राखी का त्यौहार अपने मायके जाकर मनाया साथ ही सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर की। इस फोटो में पूरा कपूर खानदान है साथ ही रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड आलिया और रणबीर कपूर की बुआ रीमा के बेटे आदर जैन की करीब दोस्त अभिनेत्री तारा सुतरिया भी है।
रानी, काजोल की स्पेशल दुर्गा पूजा

कुछ कुछ होता है कि को-स्टार रानी मुखर्जी और काजोल दुर्गा पूजा बहुत ही खास तरीके से मनाती है। वहीं इस दौरान दोनों एक्ट्रेस अपने इंडस्ट्री के साथियों, परिवार और दोस्तों के साथ जमकर सिंदूर की रसम खेलती है। इस मौके पर दोनों अभिनेत्रियां पूरा बंगाली लुक अपनाती है। साड़ी से लेकर हर चीज पूरी बंगाल की परम्पराओं वाली होती है। वहीं रानी और काजोल हमेशा ही इस त्यौहार को बहुत धूम-धाम से मनाती है और सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स को भी त्यौहार की शुभकामनाएं देती है।
रितेश देशमुख का इकोफ्रैंडली गणेशोत्सव

हर साल कई बॉलीवुड सेलेब्रिटी अपने घरों में गणेश जी की मूर्ती की स्थापना करते हैं। लेकिन रितेश देशमुख अपने हाथों से गणपति जी की मूर्ती बनाकर इको फ्रेंडली गणेशोत्सव मनाने का सुझाव देते है। वहीं बीते साल रितेश देशमुख ने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वो गणेश उत्सव के लिए गणपति की मूर्ती बना रहे हैं। रितेश की बनाई ये गणपति मूर्ति बेदह खूबसूरत दिखाई दे रही थी। रितेश देखमुख के गणपति का साफा देश के किसानों को समर्पित था। साथ ही अभिनेता ने बताया है कि वो खुद भी एक किसान के बेटे हैं। उनकी यह पोस्ट काफी वायरल हुई थी।
किंग खान ऐसे मनाते है ईद का जश्न

बॉलीवुड के किंग खान और रोमांस किंग यानि शाहरुख खान ईद का जश्न बहुत ही हर्षोउल्लास से मनाते है। वो हर साल अपने फैन्स को सोशल मीडिया के जरिये शुभकामनाएं तो देते ही है साथ ही अपने आशियाने के छत पर आकर अपने फैन्स को स्पेशल फील करवाते है। शाहरुख़ हर ईद पर छत से अपने फैन्स को शुभकामनाएं देते है और साथ ही अपने घर में जो भी मुंबई की मीडिया है उसे आमंत्रित करते है। किंग खान कभी भी किसी अच्छे काम में देरी नहीं करती है। ईद के दिन वो मीडिया को अपने घर बुला कर उन्हें खाना खिलाते है और उनके साथ ही ईद का जश्न मनाते है।
वरुण धवन का क्रिसमस

बॉलीवुड के चॉकलेट बॉय वरुण धवन अक्सर सुर्खियों में बने रहते है। वहीं वरुण हर तीज-त्यौहार को बहुत ही हर्षोउल्लास के साथ मनाते है। लेकिन वो क्रिसमस को खास तरीके से मनाते है। आपको बता दें कि, वरुण एक नेकदिल इंसान है वो कभी कसी की मदद करने से पीछे नहीं हटते। वहीं क्रिसमस के मौके पर वरुण बच्चों के साथ समय बिता कर खुशियां बाटते है। वहीं वरुण बच्चो की ख़ुशी के लिए उनके साथ कुछ समय बिताते है और उन्हें सेंटाक्लॉस की तरह गिफ्ट भी देते है। वरुण का यह अंदाज वाकई सबसे अलग है।
प्रियंका ने विदेश को रंग से भरा

बॉलीवुड की देसी गर्ल के तो कहने ही अलग है। हम सब जानते है कि प्रियंका चोपड़ा भारत की बेटी और अमेरिका की बहु है। उन्होंने अमेरिका के सिंगर और एक्टर निक जोनस से शादी की है। वहीं होली के मौके पर प्रियंका ने विदेश को भी होली के रंग से भर दिया। उन्होंने अपने ससुराल के साथ जमकर होली खेली .साथ ही सोशल मीडिया पर भी फोटोज शेयर की और अपने फैन्स को शुभकामनाएं दी।
Celebrity Fashion - हल्दी फंक्शन के लिए परफेक्ट है बॉलीवुड दिवास के ये स्टाइल, देखे फोटोज
