Disadvantages of Wearing Socks: सर्दियों के मौसम में ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़े पहनते हैं और हीटर आदि का प्रयोग करते हैं। रात में तापमान कम होने के कारण ठंड अधिक बढ़ जाती है। ऐसे में, कुछ लोग रात को ठंड से बचने के लिए मोजे पहनकर सोते हैं। अगर आपकी भी यही आदत है, तो इसे आज ही बदल लें। जी हां, रात को मोजे पहनकर सोना आपकी सेहत के नुकसानदायक हो सकता है। इसके कारण आपको कई तरह की गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। तो आइए, जानते हैं रात में मोजे पहनकर सोने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं-
Also read: पैरों की रूखी त्वचा से हैं परेशान, अपनाएं ये नुस्खे: Remedies For Dry Feet
ब्लड सर्कुलेशन पर असर
सोते समय मोजे पहनने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन की समस्या हो सकती है। सोते समय ज्यादा टाइट मोजे पहनने से ब्लड फ्लो कम हो सकता है। अगर आप सर्दियों में पैरों को गर्म रखना चाहते हैं, तो ढीले मोजे पहनकर ही सोएं।
शरीर का तापमान बढ़ सकता है
रात में सोते हुए मोजे पहनने के कारण शरीर का तापमान बढ़ सकता है। अगर आपके मोजे से एयर पास नहीं होती है, तो यह ओवरहीटिंग का कारण बन सकता है। इससे सिर में गर्मी चढ़ सकती है, जिससे बेचैनी, घबराहट और ब्लड प्रेशर कम होने की समस्यां हो सकती हैं।
स्किन इंफेक्शन
आप दिनभर जो मोजे पहन कर घूमते हैं, उनमें धूल-मिट्टी चिपक जाती है। ऐसे में, रात में इन मोजों को पहन कर सोने से पैरों में इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा कई लोगों को नाएलॉन से बने मोजे सूट नहीं करते हैं। अगर आप लंबे समय तक मोजे पहनते हैं, तो इससे स्किन से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।
हार्ट पर पड़ता है बुरा असर
रात में मोजे पहनकर सोने से दिल की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। दरअसल, टाइट मोजे पहन कर सोने से पैरों की नसों पर दबाव पड़ता है। इसकी वजह से हार्ट को खून पंप करने में अधिक जोर लगाना पड़ता है। इसके कारण सांस लेने में भी दिक्कत आ सकती है।
नींद में परेशानी
सोते समय मोजे पहनने से आपको अच्छी नींद लेने में भी परेशानी हो सकती है। दरअसल, टाइट मोजे पहनने से आपको बेचैनी महसूस हो आती सकती है, जिससे आपकी नींद डिस्टर्ब होगी। इसलिए बेहतर होगा कि आप रात को सोने से पहले मोजे उतार दें।
अगर आप रात को मोजे पहनना ही चाहते हैं तो ध्यान रखें कि आपकी मोजे लूज और एकदम साफ हो। टाइट मोजे सर्कुलेशन को प्रभावित करती हैं। आप ध्यान रखें कि सर्दी में भी मोजे कॉटन के कपड़े की ही पहनें। भूलकर भी सोतो समय नाइलॉन या किसी अन्य मोटे कपड़े से बने सॉक्स को नहीं पहनें, जिसमें से हवा पास ना हो रही हो।
