Overview: अंगूरी भाभी के साथ शुरू हुआ प्रेम चौधरी का अफेयर!
Bhabi Ji Ghar Par Hai New Episode: एंड टीवी का शो 'भाबीजी घर पर हैं' खूब सुर्खियों में बना हुआ है। आए दिन मेकर्स शो में एक नया ट्विस्ट लेकर आते हैं। पिछले कुछ एपिसोड्स से विभूति की दूसरी शादी को लेकर ही हंगामा मचा हुआ है। अब शो में एक नया मोड़ आया है। मेकर्स ने शो के लेटेस्ट अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो जारी किया है।
Bhabi Ji Ghar Par Hai Update: एंड टीवी का शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ खूब सुर्खियों में बना हुआ है। आए दिन मेकर्स शो में एक नया ट्विस्ट लेकर आते हैं। पिछले कुछ एपिसोड्स से विभूति की दूसरी शादी को लेकर ही हंगामा मचा हुआ है। अब शो में एक नया मोड़ आया है। मेकर्स ने शो के लेटेस्ट अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो जारी किया है।
प्रोमो में दिखाया गया है कि अनीता भाभी विभूति के घर के आगे खूब हंगामा करती हैं और उन्हें सुनाती हैं। वहीं, दूसरी तरफ कहानी में जबरदस्त मोड़ ये है कि अंगूरी भाभी और प्रेम चौधरी के बीच अफेयर दिखाया जा रहा है। आइए जानें क्या होने वाला है अगले एपिसोड में…
अनीता ने की विभूति की बेज्जती
विभूति की दूसरी शादी से नाराज होकर अनीता गुस्से के साथ उनके घर के बाहर आती हैं और उनकी दूसरी पत्नी के आगे ही उन्हें खूब जलील करने लगती हैं। अनीता पहले विभूति की दूसरी पत्नी को परदेसी चींटी कहती हैं। इस पर विभूति अनीता से लड़ने लगते हैं और कहते हैं, “तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मेरी बीवी से ऐसे बात करने की।” इस पर झल्लाती हुई अनीता बोलीं, “तेरी हिम्मत कैसे हुई, इसे बीवी बनाने की। भूल गया तूं बे, तूं मेरे टुकड़ों पर पलता था। पालतू”
लुट गए तिवारी जी
वहीं, दूसरी तरफ अनीता और तिवारी जी एक रेस्टोरेंट में बैठे नजर आ रहे हैं। तिवारी जी रोते हुए अनीता से बोले, “हम तो लुट गए भाभी जी। हम तो बर्बाद हो गए। प्रेम चौधरी और अंगूरी के अफेयर ने हमारे मान और हमारे खून को चूस लिया भाभी जी।”
पुलिस कंप्लेंट करने पहुंचे तिवारी
अगले सीन में तिवारी जी और अनीता भाभी विभूति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते नजर आए। अनीता हप्पू सिंह से कहती हैं, “विभू ने उस परदेसी लड़की के साथ घर पर एक पार्टी करने वाला है। आप आइए और उसकी क्लास ले लीजिए।” इस पर हप्पू कहते हैं, “उस नल्ले की हम पार्टी में ऐसी बैंड बजाएंगे कि वो हिल-डुल नहीं पाएगा।”
प्रेम चौधरी के साथ घूमती दिखीं अंगूरी
शो के एक और क्लिप में अंगूरी भाभी प्रेम चौधरी के साथ घूमती नजर आईं। अंगूरी कहती हैं, “प्रेम जी आप तो बहुत ही ब्रेव हैं। प्रेम जी हमें ना आइसकैंडी खाना है। काला खट्टा…। ये सब देखकर तिवारी जी को जलन होने लगती है और वो सबकुछ छुपकर देख रहे होते हैं।”
इसके बाद अंगूरी भाभी प्रेम चौधरी को अपने हाथों से आइसकैंडी खिलाने कहती हैं। अंगूरी भाभी प्रेम के हाथों से मजे से आइसकैंडी खा रही होती हैं। इसे देखकर तिवारी जी की सिट्टी-पिट्टी गुल हो जाती है। दोनों ही एक दूसरे को अपने हाथों से आइसकैंडी खिलाने लगते हैं।
अब आने वाले एपिसोड में क्या तहलका मचने वाला है, ये देखने वाली बात होगी। इस शो से जुड़े सभी मजेदार अपडेट्स के लिए आप हमें फॉलो कर सकते हैं।
