Overview: विभूति ने नई बीवी पर लुटाया प्यार, अनीता भाभी को हुई जलन
Bhabi Ji Ghar Par Hai New Episode: एंड टीवी और जी5 के पॉपुलर शो भाबीजी घर पर हैं! में आए दिन एक नया ड्रामा देखने को मिलता है। ये शो बहुत ही लंबे वक्त से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है और उन्हें हंसाकर लोट-पोट कर रहा है। विभूति नारायण और तिवारी जी की नई-नई नोकझोक देखकर दर्शकों को खूब आनंद आता है। हाल ही में मेकर्स ने शो का नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें पुराने एपिसोड का ही फॉलोअप जारी है।
Bhabi Ji Ghar Par Hai Update: एंड टीवी और जी5 के पॉपुलर शो भाबीजी घर पर हैं! में आए दिन एक नया ड्रामा देखने को मिलता है। ये शो बहुत ही लंबे वक्त से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है और उन्हें हंसाकर लोट-पोट कर रहा है। विभूति नारायण और तिवारी जी की नई-नई नोकझोक देखकर दर्शकों को खूब आनंद आता है। हाल ही में मेकर्स ने शो का नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें पुराने एपिसोड का ही फॉलोअप जारी है।
क्लिप में दिखाया गया है कि विभूति नारायण अपनी दूसरी वाइफ के साथ खुलेआम प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं और उन्हें देखकर अनीता भाभी के दिल में जलन पैदा होने लगती है। वहीं, ये सब देखकर तिवारी जी खूब खुश नजर आ रहे हैं। आइए जानें क्या होने वाला है नया…
तिवारी जी के घर आई अनीता
विभूति की दूसरी बीवी को देखते ही अनीता अपना घर छोड़ देती है और तिवारी जी के घर चली जाती हैं। इस दौरान अंगूरी भाभी तिवारी जी के साथ आंख मिचौली खेल रही थीं। तिवारी जी अनीता भाभी को देखकर कहते हैं, “भाभीजी आप कहीं जा रही हैं। अचानक आप बैग लेकर कहां जा रही हैं।” इस पर अनीता बताती है कि उन्होंने अपना घर छोड़ दिया है। इससे सभी हैरान रह जाते हैं। भाभी जी तिवारी जी से उनके घर रुकने की इजाजत लेती हैं। इस पर तिवारी से खुशी से झूम उठते हैं।
अनीता भाभी को हुई जलन
एक दूसरी क्लिप में अनीता और अंगूरी छुपकर विभूति के घर पर नजर रखती हैं। तभी वो विभूति और उनकी दूसरी बीवी को खुलेआम रोमांस करते हुए देख लेती हैं। इसे देखकर अनीता को खूब जलन होती है।
अंगूरी भाभी लाईं नया ट्विस्ट
वहीं, शो के एक नए प्रोमो में अंगूरी भाभी एक नए ट्विस्ट के साथ नजर आने वाली हैं। अंगूरी भाभी बाजार में किसी अनजान आदमी के साथ आइसकैंडी खाती नजर आ रही हैं। वहीं, तिवारी जी अखबार के पीछे से छुपकर उन्हें ऐसा करते देख रहे हैं। तभी वो आदमी अपने हाथों से भाभीजी को आइसकैंडी खिलाता है।
चाचाजी को भी घर से निकाला
विभूति के चाचाजी उन्हें अनीता के साथ उनके किए के लिए खूब सुनाते हैं और उन्हें समझाते हैं, लेकिन विभूति पर इन बातों का कोई असर नहीं पड़ता। वो अपने चाचा जी क ही घर से बाहर चले जाने कहते हैं। इसी के साथ आने वाले एपिसोड में बहुत सारा धमाका देखने को मिलने वाला है। अब ये देखने वाली बात है कि विभूति का ये ड्रामा कब तक चलेगा और क्या अंगूरी भाभी की जिंदगी में सचमुच कोई और आ गया है?
