जाट में एक बार फिर एक्‍शन से गदर मचाने आ रहे हैं सनी देओल: Sunny Deol in Jaat
Sunny Deol in Jaat

Sunny Deol in Jaat: बॉलीवुड के वो एक्‍शन हीरो जिनके एक्‍शन ही नहीं डायलॉग भी इतने वजनदार होते हैं जो सालों साल फैंस की जुबान पर चढे रहती हैं। ‘ये ढाई किलो का हाथ है तात्या’ से दूध मांगोगे तो खीर देंगे….. जैसे डायलॉग्‍स आज भी उनकी एक्शन के अवतार को जिंदा बनाए हुए हैं। अब तक आप समझ गए होंगे कि हम बात कर रहे हैं सुपर डुपर एक्‍श्‍न हीरो सनी देओल की। साल 2023 में लम्‍बे समय बाद ‘गदर 2’ से सिनेमाघरों में उन्‍होंने एक बार फिर तबाही मचा दी। उनके एक्‍शन के दीवाने फैंस उनकी अगली फिल्‍म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब उनके फैंस को सनी के एक्‍शन का ज्‍यादा लम्‍बा इंतजार नहीं करना पडेगा। जल्‍द ही सनी देओल ‘जाट’ में अपने एक्‍शन की आंधी से फैंस के दिल जीतने आ रहे हैं। जाट के टीजर को देख ए बार फिर यही लग रहा है कि उनके जैसा एक्‍शन करना और किसी के बस की बात नहीं है।

Also read: ये होगी सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ की कहानी, जे पी दत्‍ता ने दिया हिंट: Border 2 Story

टीजर देख फैंस के उडे होश

सनी देओल की आने वाली फिल्‍म जाट का टीजर देख उनके फैंस काफी उत्‍साहित हैं। उन्‍हें पर्दे पर एक्‍शन करते देख लोगों के रोंगटे खडे हो जाते हैं। ‘जाट’ फिल्‍म के 1.27 मिनट के टीजर में लगभग हर सीन में वे जबरदस्‍त एक्शन करते नजर आ रहे हैं। हर एक सीन में उनकी दमदार सीटी मार परफॉर्मेंस देखने को मिल रही है। टीजर की शुरूआत वॉकी टॉकी पर कुछ लोग बात करते हैं और कहते हैं, वो आ गया ,वो आ गया। दूसरी तरफ आवाज आती है कौन है वो आया कहां से। तभी बहुत से लोग फांसी पर लटके नजर आते हैं और सनी देओल की धांसू एंट्री होती है। सनी देओल दुश्मनों की जमकर पिटाई करते नजर आ रहे हैं। टीजर में उनके धांसू डायलॉग भी लोगों को आकर्षित करने में कामयाब रहे हैं। टीजर में ‘मैं जाट हूं, सर कटने के बाद भी हाथ हथियार नहीं छोड़ता, डायलॉग उनकी भारी भरकम आवाज के साथ लोगों के जेहन में उतर गया है।’ जैसे उनकी फिल्‍म में वे कुछ उखडते या फेंकते नजर आते ही रहे हैं। गदर में हैंडपंप और गदर 2 में बैलगाड़ी का पहिया उखाड़ा था। वैसे ही इस फिल्‍म में उनके हाथ में एक बड़ा पंखा नजर आ रहा है। उनके एक्‍शन में अलग ही अंदाज की झलक देखने को मिलता है।

अप्रैल 2025 में सनी देओल सिनेमाघरों में मचाएंगे गदर

सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ का निर्देशन गोपीचंद मलिनेनी ने किया है। फिल्‍म में सनी के साथ रणदीप हुड्डा, सैयामी खेर, विनीत कुमार सिंह और रेजिना कैसेंड्रा अहम किरदारों में नजर आएंगे। ‘जाट’ साल 2025 के अप्रैल माह में रिलीज होगी। हालांकि, अब तक फिल्‍म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

सनी देओल की आने वाली अन्‍य फिल्‍में

सनी देओल इन दिनों कई प्रोजेक्‍ट्स पर काम कर रहे हैं। उनके फैंस को अब उनकी फिल्‍मों के लिए लम्‍बा इंतजार नहीं करना होगा। आपको बता दें कि सनी बॉर्डर फिल्‍म के सीक्‍वल ‘बॉर्डर 2’ की तैयारी में लगे हैं। वहीं वे एक और देशभक्ति वाली फिल्‍म ‘लाहौर 1947’ में आमिर खान के साथ नजर आएंगे। यही नहीं वे नीतिश तिवारी की ‘रामायण’ रणवीर कपूर के साथ स्‍क्रीन शेअर करने वाले हैं।

निशा सिंह एक पत्रकार और लेखक हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिलेमें हुआ। दिल्‍ली और जयपुर में सीएनबीसी, टाइस ऑफ इंडिया और दैनिक भास्‍कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्‍थानों के साथ काम करने के साथ-साथ लिखने के शौक को हमेशा जिंदा...