Rosemary Scrub for Dry Skin
Rosemary Scrub for Dry Skin

सर्दियों में फेस स्क्रबिंग करते समय इन बातों का रखें ध्यान: Tips For Winter Face Scrubbing

स्क्रबिंग करते समय कुछ खास बातें ध्यान में रखनी चाहिए ताकि त्वचा को नुकसान न पहुंचे और यह निखरी और चमकदार बने।

Tips For Winter Face Scrubbing : सर्दियों में फेस स्क्रबिंग करते समय हमारी त्वचा को अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है, क्योंकि ठंडे मौसम के कारण त्वचा शुष्क और संवेदनशील हो सकती है। इसलिए, स्क्रबिंग करते समय कुछ खास बातें ध्यान में रखनी चाहिए ताकि त्वचा को नुकसान न पहुंचे और यह निखरी और चमकदार बने। चलिए जानते हैं कि फेस स्क्रबिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Also read: एक्ने प्रोन स्किन के लिए बनाएं ये स्किन केयर रूटीन: Skin Care Routine

Rosemary Scrub for Sensitive Skin
Face Scrubbing Tips

सर्दियों में त्वचा की संवेदनशीलता बढ़ जाती है, इसलिए आपको ऐसे स्क्रब का चयन करना चाहिए जिसमें बहुत कड़े या मोटे दाने न हों। कठोर स्क्रब त्वचा को नुक्सान पहुंचा सकते हैं और इसे और अधिक शुष्क बना सकते हैं। जेंटल स्क्रब जिसमें मुलायम दाने हों, उसे इस्तेमाल करें।

सर्दियों में स्क्रबिंग का उपयोग अधिक नहीं करना चाहिए क्योंकि ज्यादा स्क्रबिंग से त्वचा का प्राकृतिक तेल निकाल सकता है, जिससे त्वचा और ज्यादा सूखी हो सकती है। इसे सप्ताह में एक या दो बार ही इस्तेमाल करें। ज्यादा स्क्रबिंग से त्वचा में जलन और सूजन भी हो सकती है।

स्क्रबिंग के बाद त्वचा को हाइड्रेट करना बहुत महत्वपूर्ण है। स्क्रबिंग से त्वचा की बाहरी परत हट जाती है, जिससे त्वचा अधिक संवेदनशील हो जाती है। इसलिए, स्क्रबिंग के बाद एक अच्छा मॉइस्चराइज़र या हाइड्रेटिंग सीरम लगाना चाहिए, ताकि त्वचा को नमी मिले और यह मुलायम बनी रहे।

Face Your Wash
Face Your Wash

सर्दियों में हमें गर्म पानी का इस्तेमाल करने का मन करता है, लेकिन यह हमारी त्वचा को और अधिक शुष्क बना सकता है। स्क्रबिंग के बाद और पहले दोनों ही समय सामान्य या हल्के गुनगुने पानी का ही उपयोग करें, ताकि त्वचा की नमी बनी रहे।

सर्दियों में कुछ लोगों की त्वचा अत्यधिक सूखी या संवेदनशील हो सकती है। यदि आपकी त्वचा पर सूजन, रैशेज, या कोई घाव हैं, तो स्क्रबिंग से बचें। इसके बजाय, अपनी त्वचा की स्थिति के अनुसार सौम्य फेसवॉश का उपयोग करें।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...