LED टीवी को इन तरीकों से करें साफ: LED TV Cleaning Tips
चलिए जानते हैं कि आप घर में एलईडी टीवी को कैसे साफ कर सकते हैं और इसकी साफ-सफाई के समय किन बातों का ध्यान रखना है।
LED TV Cleaning Tips: आजकल की टेक्नोलॉजी एडवांस हो गई है और लोगों के घर में डिब्बे के बजाय एलइडी टीवी ने जगह ले ली है। अगर टीवी की सही तरीके से देखभाल न की जाए, तो यह खराब हो जाता है। LED टीवी को साफ करना बेहद आसान है लेकिन इसके साफ-सफाई के समय कुछ बातों का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है, नहीं तो आपका LED टीवी खराब हो सकता है। चलिए जानते हैं कि आप घर में एलईडी टीवी को कैसे साफ कर सकते हैं और इसकी साफ-सफाई के समय किन बातों का ध्यान रखना है।
Also read: घर पर मकड़ी के मोटे-मोटे जालों से हो गए हैं परेशान? इन ट्रिक्स से करें साफ
माइक्रोफाइबर कपड़े का इस्तेमाल करें

अपनी टीवी स्क्रीन को साफ करने के लिए सही कपड़े का इस्तेमाल करना जरूरी है। तौलिए, सूती या पॉलिएस्टर के कपड़े, अखबार टीवी स्क्रीन पर खरोंच छोड़ सकते हैं इसलिए स्क्रीन को साफ करने के लिए माइक्रोफाइबर कपड़े का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे आपके स्क्रीन पर बिल्कुल भी खरोच नहीं लगेगी और आपकी टीवी बिल्कुल नई तरह से चमकने भी लगेगी।
स्क्रीन क्लीनर का इस्तेमाल करें

टीवी स्क्रीन की सफाई करते समय हमेशा स्क्रीन क्लीनर का उपयोग करें। आप स्क्रीन को साफ करने के लिए किसी डिटर्जेंट या साबुन के पानी का उपयोग न करें। इससे आपकी टीवी की स्क्रीन खराब होने लगेगी।
LED TV को साफ करने के अन्य टिप्स

- सफाई करने से पहले हमेशा टीवी को बंद कर दें और पावर कॉर्ड को निकालें। इससे सुरक्षा बनी रहती है और टीवी की स्क्रीन पर किसी भी प्रकार का दाग या खरोंच आने का खतरा भी कम होता है।
- टीवी स्क्रीन पर सीधे क्लीनिंग सॉल्यूशन को नहीं छिड़कना चाहिए। सबसे पहले क्लीनिंग सॉल्यूशन को एक कपड़े पर लगाएं और उसके बाद माइक्रोफाइबर कपड़े से स्क्रीन को पोंछ लीजिए। यदि आप सीधे सॉल्यूशन को टीवी स्क्रीन पर छिड़कते हैं तो दाग जल्दी हटता नहीं है।
- अगर आपने अपने टीवी स्क्रीन पर कोई क्लीनिंग सॉल्यूशन लगाया है तो चेक करें कि आप इसे थोड़ी देर के लिए सूखने दें। गीले धब्बे अक्सर स्क्रीन पर निशान या दाग छोड़ जाते हैं जो आसानी से नजर आ जाते हैं।
- टीवी स्क्रीन को एक बार सोल्यूशन से साफ करने के बाद आप कुछ समय बाद ही अन्य सूखे कपड़े से उसे वापस से क्लीन करें। एक ही कपड़े के इस्तेमाल से स्क्रीन पर खरोंच और निशान पड़ सकते हैं। कपड़ा बदलने से आप टीवी स्क्रीन से ज्यादा मिट्टी हटा सकते हैं।
