बार-बार फैल जाती है लिपस्टिक? इन हैक्स से करें फिक्स
Lipstick Hacks : क्या आपके होंठों की लिस्टिक बार-बार फैल जाती है? अगर हां, तो इस स्थिति में आप कुछ हैक्स को आजमा सकते हैं। आइए जानते हैं ईजी हैक्स-
Lipstick Hacks : किसी भी महिला के मेकअप का पहला हिस्सा होंठों पर लगी लिस्टिक होती है। यह सबसे ज्यादा इस्तेमाल भी होती है। लिपस्टिक अगर परफेक्ट ढंग से न लगे, तो सारा मेकअप खराब लगता है। कुछ महिलाओं की लिस्टिक काफी ज्यादा फैलती है। अगर आपकी लिपस्टिक भी बार-बार फैल जाती है और आपके मेकअप को खराब कर देती है, तो चिंता की बात नहीं। कुछ आसान हैक्स की मदद से आप इसे फिक्स कर सकती हैं। ये टिप्स न सिर्फ आपकी लिपस्टिक को लंबे समय तक टिकाएंगे, बल्कि इसे फैलने से भी रोकेंगे। आइए जानते हैं आसान से हैक्स-
Also read: Bigg Boss 18, सलमान खान ने उतारी शिल्पा-करणवीर की ‘आरती’, दोनों के गेम की खोल दी पोल
लिप्स को करें प्रीप
होंठों की डेड स्किन को हटाने के लिए शुगर और शहद से हल्का स्क्रब करें। स्क्रब के बाद लिप बाम लगाएं और थोड़ी देर बाद इसे टिशू से पोंछ लें। इससे होंठ स्मूद बनेंगे और लिपस्टिक बेहतर टिकेगी।

लिपलाइनर का उपयोग करें
होंठों के बाहरी किनारों पर एक अच्छे क्वालिटी के लिपलाइनर से लाइन बनाएं। यह लिपस्टिक को फैलने से रोकता है और होंठों को बेहतर शेप देता है। लाइनर का शेड लिपस्टिक के शेड से मैच करता हो तो ज्यादा अच्छा रहेगा।
लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों पर हल्का कंसीलर या लिप प्राइमर लगाएं। यह लिपस्टिक को एक बेस देगा और उसे फैलने से रोकेगा।
लिपस्टिक को सेट करें
लिपस्टिक लगाने के बाद एक टिशू को होंठों पर हल्के से दबाएं। इसके ऊपर हल्का ट्रांसलूसेंट पाउडर लगाएं और फिर दूसरी परत लिपस्टिक की लगाएं। यह लिपस्टिक को लॉक करने में मदद करता है।
ध्यान रखें कि मैट फिनिश वाली लिपस्टिक आमतौर पर फैलती नहीं है। अगर आप क्रीम या ग्लॉसी लिपस्टिक पसंद करती हैं, तो ऊपर से हल्का पाउडर लगाएं।
स्ट्रॉ का इस्तेमाल करें
जब आप कुछ पीती हैं तो सीधे गिलास से पीने की बजाय स्ट्रॉ का इस्तेमाल करें। इससे लिपस्टिक की परत खराब नहीं होगी।
इसके अलावा आजकल बाजार में स्मज-प्रूफ और लॉन्ग-लास्टिंग लिपस्टिक उपलब्ध हैं। इन्हें चुनकर आप फैलने की समस्या से बच सकती हैं।

बॉर्डर को साफ करें
लिपस्टिक लगाने के बाद अगर किनारों पर फैल गई है, तो एक छोटे ब्रश से कंसीलर लगाकर बॉर्डर को साफ कर लें। इसे रुमाल की मदद से साफ न करें, इससे लिपस्टिक फैल सकती है।
इन हैक्स को फॉलो करके आप अपनी लिपस्टिक को फैलने से रोक सकती हैं और पूरे दिन परफेक्ट लुक बनाए रख सकती हैं।
