अपने घर में लगाएं मोगरे का पौधा और ऐसे करें देखभाल: Mogra Plant Care
Mogra Plant Care

मोगरे के पौधे की ख़ास बात

घर के आंगन, बालकनी या गार्डन में लगाना न केवल सुंदरता बढ़ाता है बल्कि इसकी महक आपके घर को तरोताजा कर देती है।

Mogra Plant Care: हमारे भारतीय घरों में तरह तरह के पौधे लगाए जाते हैं। मोगरा उन्हीं में से एक है। यह पौधा अपने सुगंधित और सफेद फूलों के कारण हर किसी को आकर्षित करता है। इसे घर के आंगन, बालकनी या गार्डन में लगाना न केवल सुंदरता बढ़ाता है बल्कि इसकी महक आपके घर को तरोताजा कर देती है। यदि आप भी अपने घर में मोगरा का पौधा लगाने की सोच रहे हैं तो यह जानकारी आपके काम आ सकती है। 

Also read: मोरपंखी का पौधा लगाने के आसान टिप्स: Morpankhi Plant

Mogra Plant Care
Mogra Plant

मोगरे का पौधा लगाने का सबसे अच्छा समय वसंत या गर्मियों की शुरुआत का होता है। यह पौधा धूप पसंद करता है, इसलिए इसे ऐसी जगह लगाएं जहां भरपूर धूप आती हो। अगर आप इसे गमले में लगा रहे हैं, तो सुनिश्चित करें कि गमला ऐसा हो जिसमें पानी के निकास की अच्छी व्यवस्था हो।

सबसे पहले इसके लिए मिट्टी तैयार करें। मोगरा के लिए हल्की, उपजाऊ और अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी सबसे उपयुक्त होती है। आप मिट्टी में रेत, जैविक खाद और गोबर की खाद मिला सकते हैं। मोगरे का पौधा गमले में या जमीन में आसानी से लगाया जा सकता है। अगर आप कटिंग से इसे उगाना चाहते हैं, तो कटिंग को पहले कुछ दिनों तक पानी में रखें और फिर मिट्टी में लगाएं। पौधा लगाने के तुरंत बाद उसे पर्याप्त पानी दें, ताकि उसकी जड़ें मिट्टी में ठीक से बैठ जाएं।

मोगरे का पौधा रोजाना 5-6 घंटे की सीधी धूप पसंद करता है। अगर आपके घर में धूप कम आती है, तो इसे ऐसी जगह पर रखें जहां अधिकतम रोशनी मिले। मोगरा को नियमित रूप से पानी की जरूरत होती है, लेकिन ध्यान रखें कि मिट्टी में पानी जमा न हो। गर्मियों में इसे अधिक पानी दें और सर्दियों में पानी की मात्रा कम कर दें। पौधे को महीने में एक बार जैविक खाद या गोबर की खाद जरूर दें। यह पौधे की वृद्धि और फूलों की संख्या बढ़ाने में मदद करता है। मोगरे के पौधे की समय-समय पर छंटाई करना जरूरी है। इससे पौधा स्वस्थ रहता है और नए फूलों की संख्या बढ़ती है। मुरझाए हुए फूल और सूखी टहनियों को हटा दें। अगर मोगरे के पौधे पर कीड़े लग जाएं, तो हल्के कीटनाशक या घर में बने नीम के तेल के घोल का छिड़काव करें।

Benefits of Mogra Plant
Benefits of Mogra Plant

मोगरे के फूलों की खुशबू से घर का माहौल ताजगी भरा रहता है। यह पौधा घर की खूबसूरती को बढ़ाता है। मोगरे के फूलों से बनी चाय तनाव को कम करती है और नींद में सुधार करती है। इसके अलावा भी इस पौधे के कई गुण और फ़ायदे हैं जिसकी वजह से लोग अपने घर में लगाते हैं।

मोगरे का पौधा कंक्रीट या बहुत ज्यादा गर्म सतह पर रखने से बचें। मिट्टी सूखने पर ही पानी दें। पौधे को हर 1-2 साल में नई मिट्टी में शिफ्ट करें, ताकि उसकी जड़ों को नई ऊर्जा मिले। सही देखभाल और संतुलित पोषण से यह पौधा स्वस्थ्य रहेगा और बहुत अच्छे से विकसित होगा। 

संजय शेफर्ड एक लेखक और घुमक्कड़ हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ। पढ़ाई-लिखाई दिल्ली और मुंबई में हुई। 2016 से परस्पर घूम और लिख रहे हैं। वर्तमान में स्वतंत्र रूप से लेखन एवं टोयटा, महेन्द्रा एडवेंचर और पर्यटन मंत्रालय...