The Rana Daggubati Show: सेलिब्रिटीज की निजी जिंदगी और काम से जुडी दिलचस्प बातें जानने के लिए उनके फैंस बेताब रहते हैं। बॉलीवुड स्टार्स से उनकी जिंदगी के ऐसे किस्से जो फैंस नहीं जानते वे कई टॉक शोज में देखने को मिलते रहे हैं। अब तक बॉलीवुड से जुडे सेलिब्रिटीज अलग अलग टॉक शोज के जरिए सेलिब्रिटीज से जुडे मजेदार किस्से फैंस के सामने लाते रहे हैं। जल्द ही फैंस को साउथ के जाने माने सितारों की निजी जिंदगी से जुडी बातें जानने का मौका लिने वाला है। जी हां साउथ के ही जाने माने एक्टर राणा दग्गुबाती ओटीटी पर एक टॉक शो लेकर आ रहे हैं। जिसमें वे सेलिब्रिटीज की जिंदगी के दिलचस्प किस्सो को फैंस के साथ शेअर करते नजर आएंगे। आइए जानते हैं कि आखिर राणा के शो में क्या नया और अलग होने वाला है।
Also read: शहनाज जैसी प्यारी बेटी की चाहत है राजकुमार राव की: Shehnaaz Chat Show
राणा दग्गुबाती के शो में राजामौली से लेकर रिषभ शेट्टी जैसे सितारे करेंगे शिरकत
‘द राणा दग्गुबाती शो’ का ट्रेलर सामने आ चुका है। इस शो का प्रोमो काफी दिलचस्प लग रहा है। प्रोमो में शो के बारे में बात करते हए राणा कहते हैं कि मैं राणा दग्गुबाती और ये शो है लेकिन ये शो किस बारे में है मैं खुद नहीं जानता। इसके बाद एक के बाद एक साउथ के जाने माने सितारो के साथ राणा की चटपटी बातें देखने को मिल रही हैं। साउथ के जाने माने निर्देशक राजामौली के साथ राणा मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वहीं ‘कांतारा’ से पूरे देश में मशहूर हुए एक्टर निर्देशक रिषभ शेट्टी भी प्रोमो में अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। पिछले दिनों विवादों में रहे नागा चैतन्य शो पर अपनी फैमिली के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। वे हैप्पी मैरिड लाइफ के साथ बच्चों के बारे में कहते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा दुलकर सलमान, नानी और रामगोपाल वर्मा समेत कई अन्य सितारे शो में हिस्सा लेंगे। ये टॉक शो काफी अलग होने वाला है। क्योंकि सेट के अलावा शो में सेलिब्रिटीज के साथ राणा आउटडोर शूट करने वाले हैं। वे अपने सेलिब्रिटी गेस्ट के साथ न सिर्फ निजी जिंदगी की बातें फैंस के साथ शेअर करने वाले हैं बल्कि अपने गेस्ट को भी सरप्राइज देने वाले हैं। राणा के ये शो शायद पहला ऐसा शो होगा जिसमें साउथ के सितारों के बारे में उनके फैंस को जानने का मौका मिलने वाला है।
कब और कहां देखें
‘द राणा दग्गुबाती शो’ अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होने वाला है। शो को राणा दग्गुबाती ने क्रिएट किया है और वे शो के होस्ट भी हैं। शो को स्पिरिट मीडिया ने प्रोड्यूस किया है। शो 23 नवम्बर से स्ट्रीम होने वाला है। शो हफ्ते में एक दिन स्ट्रीम होगा। हर शनिवार सेलिब्रिटीज के साथ राणा दग्गुबाती मस्ती करते नजर आएंगे। शो के आठ एपिसोड दुनियाभर में प्रसारित होंगे। अब देखते हैं कि साउथ के सितारों की निजी जिंदगी के बारे में उनके फैंस को इस टॉक शो में क्या क्या नया देखने और जानने को मिलने वाला है।
