जाह्नवी के लिए ब्राइडल वियर डिजाइन करना चाहूंगा-ललित डालमिया: Lalit Dalmia Interview
Lalit Dalmia Interview

Lalit Dalmia Interview: हाल ही में गृहलक्ष्मी मिसेज इंडिया 2024 के ग्रैंड फिनाले में ललित डालमिया बतौर जूरी मेम्बर शामिल हुए, जहां उन्होंने इवेंट और ब्राइडल वियर से जुड़े, गीता ध्यानी के सवालों का जवाब दिया।

Also read: टॉप नौ फाइनलिस्ट अब टिकट टू फिनाले के लिए करेंगे एक दूसरे को नॉमिनेट: Bigg Boss 16 Update

अगर आप अपनी शादी के एक सस्टेनेबल ऑप्शन ढूंढ रहे हैं तो इसके लिए अपनी दादी और मम्मी का लहंगा पहन सकती हैं। एक मां अपनी बेटी या अपनी बहू को अपना लहंगा दे सकती है। इससे आप अपनी विरासत को पीढ़ी डर पीढ़ी पहुंचा सकते हैं। आप लहंगे के साथ दुपट्टा या ब्लाउज नया ले सकते हैं। ट्रेल या जैकेट्स बनवाकर भी लहंगे को नया लुक दिया जा सकता है। इसके लिए किसी फैशन डिजाइनर की मदद ली जा सकती है।

रेड कलर भारतीय दुलहन पर सबसे खूबसूरत लगता है और इस कलर से हम कभी बोर नहीं हो सकते हैं। रेड के साथ वाइन, मरून और फ्युशिया भी ब्राइडल वियर में खूब पसंद किया जाता है। लेकिन आप सनडाउनर वेडिंग दोपहर के समय अगर शादी हो रही है तो आप शेम्पियन गोल्ड पहन सकती हैं। डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए फ्युशिया कलर सबसे हॉट है। इसके अलावा मल्टीकलर लहंगा आप चूज कर सकते हैं। आजकल लहंगों में मल्टीकलर पैचेज पसंद किए जाते हैं। मस्टर्ड एंड मरून कलर का लहंगा भी काफी ट्रेंड में रहने वाला है। इसके अलावा रस्ट कलर भी काफी पसंद किया जाने वाला है।

पिछले कुछ सालों से डिजाइनर्स कलर्स पैटर्न पर बहुत काम कर रहे हैं। सभी ऐसे ब्राइडल वियर डिजाइन कर रहे हैं जो पर्यावरण को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। यही कारण है कि हर बॉलीवुड ब्राइड दिवा लग रही है।

बॉलीवुड में मुझे करीना कपूर का स्टाइल सबसे अच्छा लगता है। वो हर लुक में स्टनिंग लगती हैं और सोनम कपूर तो मैं हमेशा से ही फेवरट रही हैं। आजकल की अभिनेत्रियों में मुझे जाह्नवी कपूर जिस तरह से कपड़े स्टाइल करती हैं वो मुझे काफी पसंद है।

साड़ी हमेशा से एक सबसे खूबसूरत और सेक्सी अटायर है। हमारी रानियां-महारानियां ने हमेशा साड़ी पहनी है, यहां तक कि हमारी देवियों को भी साड़ी में दिखाया गया है। साड़ी को जब आप ब्रलेट्स, जैकेट्स और हेवी ब्लाउज के साथ पहनते हैं तो ग्लैमर्स दिखती है। ड्रैप और फिन्जिस साड़ी पहनकर भी आप स्टाइलिश लग सकते हैं।

मुझे हाथ से बनी हुई साड़ी बहुत पसंद आती है क्योंकि यह हमारा ट्रेडिशन है। लेकिन अगर थोड़ा मॉडर्न साड़ियों की बात करें तो पतले बॉर्डर के साथ दबका के वर्क वाला ब्लाउज मुझे काफी अपील करता है। इसे इन्हैंस करने के लिए आप साइड एक दुशाला ले सकते हैं।

मेरी लिए हर औरत एक सेलेब्रिटी है लेकिन अगर बॉलीवुड की बात की जाए तो जाह्नवी कपूर मेरी सबसे फेवरट है। मैं उनका ब्राइडल लहंगा डिजाइन करना चाहूंगा।

गृहलक्ष्मी एक विंटेज है। यह बहुत पुरानी मैगजीन है, जब कोई नहीं तो गृहलक्ष्मी थी। वह हमेशा से अपने पाठकों की अपेक्षाओं पर खरी उतरती रही है।