arrogance of Beauty
arrogance of Beauty

करवाचौथ पर दिखना चाहते हैं चाँद की तरह खूबसूरत, तो फॉलो करें प्री-करवाचौथ ब्यूटी टिप्स : Pre-Karwachauth beauty tips

इस करवाचौथ अगर आप भी सुंदर और आकर्षक दिखना चाहती हैं, तो आप कुछ खास प्री-करवाचौथ ब्यूटी टिप्स अपना सकती हैं

करवाचौथ का त्यौहार हर विवाहित स्त्री के लिए बड़ा ही खास होता है, इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं, और इतना ही नहीं खूबसूरत दिखने के लिए वह कुछ दिन पहले से खास तैयारियां भी करती हैं। इस करवाचौथ अगर आप भी सुंदर और आकर्षक दिखना चाहती हैं, तो आप कुछ खास प्री-करवाचौथ ब्यूटी टिप्स अपना सकती हैं, जिससे आपकी खूबसूरती में 100 गुना बढ़ जाएगी और आप लगेंगे बहुत ही खुबसूरत, तो चलिए जानते हैं:

Also read: झुर्रियों को हमेशा के लिए कहें टाटा-बाय, कमाल के हैं भाग्यश्री के ब्यूटी टिप्स

1. हाइड्रेशन पर ध्यान दें:

hydration par dhyaan den
hydration par dhyaan den

करवाचौथ के दिन आपकी स्किन की नेचुरल शाइन को बरकरार रखने के लिए पहले से ही आपको अपनी बॉडी  को हाइड्रेट रखना जरूरी है। जिसके लिए जरुरी है कि आप दिन में 8 से 10 गिलास पानी पीयें। इससे आपकी स्किन सॉफ्ट भी रहेगी और दमकती रहती है।

2. चेहरे की क्लीनिंग पर ध्यान दें:

करवाचौथ के कुछ दिन पहले से ही अपने फेस को साफ-सुथरा रखने की आदत डालें। इसके लिए अच्छे फेसवॉश का इस्तेमाल करें और फेस को गहराई से साफ करें। आप हफ्ते में दो बार स्क्रब का इस्तेमाल भी कर सकती हैं, ताकि डेड स्किन हट सके और आपकी स्किन में फ्रेशनेस बनी रहे।

3. होममेड फेस पैक का प्रयोग करें:

Homemade Face Pack ka prayog karen
Homemade Face Pack ka prayog karen

अगर आप बाजार में मिलने वाले फेस पैक की जगह घर पर बने नेचुरल फेस पैक लगाएं, यह यह आपकी स्किन के लिए काफी अच्छा होगा। इसके लिए आप बेसन, दही और हल्दी को मिलाकर फेस पैक बनाएं और इसको अपने फेस पर लगाएं। इसके साथ ही शहद और गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा में निखार आएगा। लेकिन ध्यान रहे, जिन लोगों को इन चीज़ों से एलर्जी हो, वो लोग इन चीज़ों का प्रयोग का करें।

4. मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें:

करवाचौथ के दिन आपकी स्किन में नमी बनाए रखने के लिए आप अच्छे मॉइस्चराइजर का यूज करें। दिन के समय हल्का मॉइस्चराइजर और रात के समय गाढ़ा मॉइस्चराइजर लगाने से आपकी स्किन सॉफ्ट बनी रहेगी।

5. अपने बालों का ख्याल रखें:

hair care and meditation

बालों की सुंदरता भी आपके लुक को पूरा करती है। इसलिए करवाचौथ से पहले आप अपने बालों का खास ध्यान रखें, जिसके लिए जरुरी है कि आप हफ्ते में एक बार बालों में तेल की मालिश करें और बालों को शैंपू के बाद कंडीशनर जरूर लगाएं, ताकि बाल सिल्की और शाइनी बने रहें।

6. आंखों की खूबसूरती पर भी ध्यान दें:

करवाचौथ के दिन आपकी आंखें भी खूबसूरत दिखनी चाहिए। जिसके लिए जरुरी है कि आपकी आँखों के नीचे काले धब्बे यानी कि डार्क सर्कल न हों, इसके लिए आप रात को सोने से पहले आंखों के नीचे आलू या खीरे के टुकड़े रखें। इससे आंखों की थकान दूर होती है और आपकी आँखों के नीचे डार्क सर्कल नहीं होते।

7. मेडिटेशन और अच्छी नींद:

करवाचौथ से पहले तनाव मुक्त रहना और अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी है। रोजाना 15 मिनट मेडिटेशन करने से मानसिक शांति मिलेगी और आपकी त्वचा पर इसक अच्छा असर दिखेगा। साथ ही 7-8 घंटे की पूरी नींद लेने से आप फ्रेश महसूस करेंगी और चेहरा भी दमकता रहेगा।

तो ये हैं कुछ खास ब्यूटी टिप्स जो आपके करवाचौथ को बनाएँगे और भी ज्यादा खास और खुबसूरत। तो इन्हें आप जरुर फोलो करें।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...