Boy Sober Relationship in Hindi: आपने कई बार लिविंग रिलेशनशिप का नाम सुना होगा, जिसमें कपल बिना शादी के एक दूसरे के साथ पति-पत्नी की तरह रह सकते हैं। लेकिन आजकल ट्रेंड में एक नया रिलेशनशिप का नाम चल रहा है, जिसका नाम है बॉय सोबर। इसमें सेल्फ लव शामिल है लेकिन डेटिंग सी जुड़ी सभी चीजों से दूर रहने का निर्णय लिया जाता है। आजकल लोग प्यार और शादी जैसी चीजों से दूर रहना चाहते हैं या रिलेशनशिप से बहुत जल्दी बोर हो जाते हैं, जिसके चलते वह नए-नए ट्रेंड फॉलो कर रहे हैं। वहीं, बाय साबर रिलेशनशिप में फ्रेंड्स पार्टनर के साथ बिना शादी सेक्स और प्यार के भी रह सकते हैं।
Also Read- इन संकेतों से पता करें लड़की आपको पसंद करती है या नहीं: Signs That a Girl Loves You
माना जाता है कि इस रिलेशनशिप में लोगों को सुकून मिलता है। इसीलिए वह साथ रहते हैं। इस रिश्ते को आदर्शवादी बताया गया है, जिसमें लोग पार्टनर के साथ अपना टाइम बिताना पसंद करते हैं। रिलेशनशिप में दो लोग भरोसे और दोस्ती के आधार पर साथ रहते हैं। जबकि इसमें फिजिकल रिलेशन या रोमांस शामिल नहीं होता है। इसमें पार्टनर एक दूसरे के साथ पर्सनल, हेल्दी या किन्हीं और कारणों से एक दूसरे के साथ रहते हैं।
इन लोगों के लिए बेहतर है बॉय सोबर रिलेशनशिप

जो लोग रोमांस या सेक्स करना पसंद नहीं करते हैं और फिर भी रिश्ते में पार्टनर के साथ सच्चे और ईमानदार होते हैं। ऐसे लोगों के लिए ही ट्रेंड परफेक्ट है। कई लोगों की उनके रिश्ते में शिकायत होती है कि शादी या प्यार के कुछ समय बाद ही उनका रिश्ता बोझिल लगने लगता है या वो उब गए हैं। कई रिसर्च से पता चला है कि ऐसे बहुत से लोग हैं, जो रिश्ते में समझौता करते हैं। कई बार लोग ऐसे रिश्ते से बाहर तो आना चाहते हैं लेकिन बाहर नहीं आ पाते और अंदर ही अंदर छटपटाते रहते हैं। ऐसे ही लोगों के लिए सोबर रिलेशनशिप है, जिसमें पुरुष और महिलाएं सहेली या दोस्त के साथ बिना प्यार, रोमांस और सेक्स के भी रह सकते हैं, जो उन्हें मेंटली सुकून देता है।
बॉय सोबर रिलेशनशिप के फायदे

- इस रिलेशनशिप ट्रेंड को युवा पीढ़ी बहुत पसंद कर रही है और यह युवाओं के बीच काफी वायरल भी हो रहा है। यह रिश्ता गहरी दोस्ती और भावनाओं के आधार चलता है। इसके कई फायदे भी हैं। यह टॉक्सिक रिलेशनशिप से आपको बचा सकता है और इसमें आपका शारीरिक और मानसिक हेल्थ बेहतर बनता है।
- इस रिश्ते में सामने वाला आपको गहरा सम्मान देता है और न्याय की भावना भी होती है। कुल मिलाकर आप इस रिलेशनशिप में आदर और ईमानदारी से पेश आते हैं और पार्टनर एक दूसरे को छोटा या बड़ा समझने की बजाय बराबर समझते हैं और एक दूसरे के विचारों पर खुलकर बात करते हैं।
- इसमें कोई भी शारीरिक अपेक्षाएं या रोमांस जैसी कोई उम्मीद नहीं होती है और यह रिश्ता प्रेमी-प्रेमिका की तरह नहीं होता है फिर भी लोग सुकून के पल और सेल्फ लव के लिए एक दूसरे के साथ टाइम बिताना पसंद करते हैं और एक दूसरे व्यक्तित्व और विचारों को समझना और जानना चाहते हैं।
- जो लोग सेक्स जैसे संबंधों से बचना चाहते हैं उनके लिए यह काफी फायदेमंद और सुरक्षित रिश्ता साबित हो सकता है और इसमें एक दूसरे की मदद भी करते हैं इसलिए इस तरह का रिश्ता लंबे समय तक बना रह सकता है।
आखिर क्यों ट्रेंड में है यह रिलेशनशिप
आजकल लोग काफी तनाव भरी जिंदगी जी रहे हैं और सभी को मानसिक और भावनात्मक सहारे की जरूरत है। ऐसे में बॉय सोबर रिलेशनशिप आपके इस तरह की जरूरत को कंप्लीट करता है और यही कारण है कि यह रिश्ता काफी ट्रेंड में है। इसे अपने में लोग सरलता महसूस करते हैं। इसे सबसे ज्यादा 20 के आसपास वाले युवा पीढ़ी पसंद करते हैं।
