Benefits of Dry Body Brushing: जब भी स्किन केयर की बात होती है तो हम सभी महंगे से महंगे प्रोडक्ट में इनवेस्ट करना पसंद करते हैं, जबकि छोटी-छोटी चीजों को भूल जाते हैं। कई बार कुछ छोटे-छोटे स्टेप्स हमारी स्किन के लिए वरदान साबित होते हैं। मसलन, स्किन को सिर्फ क्लीन या मॉइश्चराइज करना ही काफी नहीं होता है, बल्कि उसे समय-समय पर एक्सफोलिएट भी किया जाना चाहिए, जिससे डेड स्किन सेल्स को आसानी से रिमूव किया जा सके।
अपनी बॉडी को एक्सफोलिएट करने के लिए ड्राई बॉडी ब्रशिंग का सहारा लिया जा सकता है। इसमें स्किन पर सूखे व सख्त ब्रिसल वाले ब्रश से ब्रशिंग की जाती है। इस तरीके को अपनाने से ना केवल डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद मिलती है, बल्कि इससे ब्लड सर्कुलेशन भी इंप्रूव होता है, जिससे स्किन की अपीयरेंस बेहतर होती है। जब आप ड्राई बॉडी ब्रशिंग को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाते हैं तो इससे आपको बहुत अधिक लाभ मिलते हैं। हालांकि, ड्राई बॉडी ब्रशिंग करने का सही तरीका भी पता होना चाहिए, जिससे आपकी स्किन को किसी तरह के नेगेटिव इफेक्ट का सामना ना करना पड़े। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ड्राई बॉडी ब्रशिंग करने के फायदों और उसे करने के सही तरीके के बारे में बता रहे हैं-
Also read: बॉडी लोशन के फायदे जानकर नहीं कर पाएंगी इसे नज़रअंदाज़: Body Lotion Benefits
ड्राई बॉडी ब्रशिंग से क्या फायदे मिलते हैं

ड्राई बॉडी ब्रशिंग को अगर आप अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करते हैं तो इससे आपको कई फायदे मिल सकते हैं। मसलन-
- ड्राई बॉडी ब्रशिंग आपकी डेड स्किन सेल्स को हटाता है, जिससे आपकी स्किन अधिक स्मूथ व ब्यूटीफुल नजर आती है।
- ड्राई ब्रशिंग क्लॉग पोर्स को रोकने में मदद कर सकता है, जिससे एक्ने व अन्य स्किन संबंधी समस्याओं की संभावना कम हो जाती है।
- अगर आप ड्राई ब्रशिंग को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाते हैं, तो इससे आपके स्किन टेक्सचर में भी सुधार होता है।
- कोहनी और घुटनों जैसे स्किन एरिया अमूमन रूखे व खुरदरे होते हैं, लेकिन ड्राई बॉडी ब्रशिंग करने से इन स्थानों पर रूखेपन को कम करने में मदद मिलती है।
- ड्राई बॉडी ब्रशिंग ब्लड फ्लो को बेहतर बनाती है, जिससे स्किन को अधिक ऑक्सीजन और पोषक तत्व मिलते हैं, जिससे स्किन अधिक हेल्दी बनती है। ब्लड सर्कुलेशन इंप्रूव होने के कारण स्किन अधिक वाइब्रेंट व ब्यूटीफुल नजर आती है।
- नियमित रूप से ड्राई ब्रशिंग करने से स्किन की इलास्टिसिटी इंप्रूव होती है, जिससे स्किन अधिक फर्म व यंगर नजर आती है।
- ड्राई ब्रशिंग हाइपरपिग्मेंटेशन को कम करने में मददगार है। यह वास्तव में सेल टर्नओवर को बढ़ावा देती है, जिसे डार्क स्पॉट्स को कम करने और स्किन की रंगत को एक समान बनाने में मदद मिलती है।
- यह देखने में आता है कि ड्राई ब्रशिंग स्ट्रेच मार्क्स की अपीयरेंस को कम करता है। हालांकि इससे स्ट्रेच मार्क्स पूरी तरह से गायब नहीं होते हैं, लेकिन लगातार ड्राई ब्रशिंग से स्किन टेक्सचर में काफी सुधार होता है।
ड्राई बॉडी ब्रशिंग कैसे करें

अगर आप ड्राई बॉडी ब्रशिंग के जरिए अपनी स्किन को पैम्पर करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको इसे सही तरीके से करना आना चाहिए। इसके लिए आप कुछ स्टेप्स को फॉलो करना चाहिए। मसलन-
- सबसे पहले आप सही ब्रश चुनें। आजकल मार्केट में कई तरह के बॉडी ब्रश मिलते हैं। कोशिश करें कि आप लंबे हैंडल वाला नेचुरल ब्रिसल वाला ब्रश सलेक्ट करें, ताकि यह आपके शरीर के सभी अंगों तक आसानी से पहुंच सके।
- ड्राई बॉडी ब्रशिंग को ड्राई ही किया जाता है, इसलिए आप इस प्रक्रिया को नहाने से पहले करें। हमेशा यह सुनिश्चित करें कि ड्राई बॉडी ब्रशिंग करते समय आपकी स्किन पूरी तरह से सूखी हो। कुछ लोग शॉवर लेते हुए बीच में ही ब्रशिंग करते हैं या फिर स्किन को हल्का गीला कर लेना चाहिए, जो आपको वास्तव में भी नहीं करना चाहिए।
- ड्राई बॉडी ब्रशिंग की शुरुआत आप पैरों से करें। धीरे-धीरे आप ऊपर की ओर बढ़ें। हमेशा ध्यान रखें कि आप ब्रश दिल की ओर ब्रश करें, क्योंकि यह लिम्फैटिक फ्लो की दिशा है।
- जब भी आप ड्राई बॉडी ब्रशिंग करें तो कभी भी स्किन पर बहुत अधिक दबाव ना डालें। अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे आपकी स्किन पर स्क्रैच आ सकते हैं। साथ ही साथ, आपको दर्द भी हो सकता है। हमेशा ड्राई बॉडी ब्रशिंग के दौरान हल्के दबाव का ही इस्तेमाल करें।
- जब आप अपने पेट पर ड्राई बॉडी ब्रशिंग करें तो उस दौरान सर्कुलर मोशन में ब्रश करें। साथ ही, अपनी बाहों और पैरों के लिए, लंबे स्ट्रोक का इस्तेमाल करें।
- कभी भी अपनी स्किन के सेंसेटिव एरिया, कट या खुले घाव वाले एरिया पर ब्रश करने से बचें। साथ ही, अपने चेहरे और गर्दन पर ड्राई बॉडी ब्रशिंग ना करें।
- जब आप ड्राई बॉडी ब्रशिंग कर रहे हैं तो आपको इस बात का ख्याल होना चाहिए कि यह आपकी पूरी बॉडी पर की जाने वाली प्रक्रिया है। अक्सर लोग अपनी पीठ, हाथ और अंडरआर्म्स पर ब्रश नहीं करते हैं। इससे आपको ड्राई बॉडी ब्रशिंग का पूरा लाभ नहीं मिलता है।
- हमेशा ड्राई बॉडी ब्रशिंग करने के बाद शॉवर लेना जरूरी है। इससे डेड स्किन सेल्स को हटाना आसान हो जाता है। इतना ही नहीं, शॉवर के बाद अपनी स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए नारियल तेल, शिया बटर या बॉडी लोशन जैसे नेचुरल मॉइश्चराइज़र जरूर अप्लाई करें।
