ओवरईटिंग से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, ब्लोटिंग और अपच की परेशानी से रहेंगे दूर: Overeating Remedy
Overeating Remedy

ओवरईटिंग से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, ब्लोटिंग और अपच की परेशानी से रहेंगे दूर: Overeating

Overeating : ओवरईटिंग से बचने के लिए आप कुछ आसान से उपायों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

Overeating Remedy: ओवरईटिंग अक्सर ऐसी स्थिति में होती है, जब कुछ पसंदीदा खाना हमारे सामने आ जाता है। इसके अलावा कई बार स्ट्रेस या फिर लोगों के साथ बातचीत करने के दौरान खाने पर ओवरईटिंग हो जाती है। ओवरईटिंग करने से स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ता है, जिसमें ब्लोटिंग, पेट दर्द, अपच, सुस्ती जैसी परेशानी शामिल है। ओवरईटिंग से बचने के लिए आप कुछ आसान से उपायों का सहारा ले सकते हैं। इस लेख में हम आपको ओवरईटिंग से बचने के लिए किया करें, इस बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं इस लेख में-

Also read: मॉनसून में संभल कर चुनें अपना भोजन

ओवरईटिंग से बचने के लिए संतुलित और नियमित भोजन करें। इसके लिए अपने डाइट को छोटे और संतुलित हिस्सों में बांटें। इससे आप काफी हद तक भूख को कंट्रोल करके रख सकते हैं, साथ ही ओवरईटिंग की संभावना काफी हद तक कम हो सकती है। इसके अलावा नियमित समय पर खाना खाने से भूख को नियंत्रित करने में मदद मिलती है और अनियमित भोजन के कारण होने वाली ओवरईटिंग से बचा जा सकता है।

अधिकतर हेल्थ एक्सपर्ट धीरे-धीरे खाने की सलाह देते हैं। कोशिश करें कि खाते समय भोजन को अच्छी तरह से चबाएं और धीरे-धीरे खाएं। ध्यान रखें कि टीवी देखते हुए या मोबाइल का उपयोग करते हुए खाना न खाएं। इससे आप काफी ज्यादा खा लेते हैं। अगर आप फोकस के साथ खाते हैं, तो इससे आपको पता चल जाएगा कि कब और कितना खा रहे हैं।

खाना खाने से पहले एक गिलास पानी पीने से पेट भर जाता है और आप कम खाते हैं। ऐसे में अगर आप ओवरईटिंग से बचना चाहते हैं, तो खाना खाने से पहले 1 गिलास पानी पी लें। इसके साथ ही दिन भर में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, ताकि आपका शरीर हाइड्रेट हो सके। इससे भूख को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

ओवरईटिंग से बचाने के लिए फाइबर युक्त हारा का सेवन करें। मुख्य रूप से आप फल, सब्जियां और साबुत अनाज का सेवन करें। यह पाचन तंत्र के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। साथ ही आप सही मात्रा में खाते हैं।

प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों जैसे – दालें, मीट और नट्स जैसे आहार का सेवन करें। इस तरह के आहार का सेवन करने से आपको बार-बार खाने की इच्छा नहीं होती है, क्योंकि आपका पेट काफी ज्यादा भरा रहता है।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...