घर में खुशहाली और जिंदगी में सुकून ला सकती हैं फेंग शुई की ये 10 पावरफुल टिप्स: Feng Shui Tips
Powerful Feng Shui Tips

फेंगशुई के यें 5 उपाय करने के बाद घर में होगी पैसों की बरसात

फेंगुशुई से जुड़ी चीज़े जब हम अपने घर और कार्यस्थल पर रखते है तो इससे सकरात्मक उर्जा में बढ़ोतरी होती है। चलिए आगे हम फेंगशुई के अनुसार बताएं हुए उपाय को बारे में जानेंगे जिससे घर में धन का लाभ और बरकत दोनों होती है।

Feng Shui Tips for money: धन को आकर्षित करने के लिए लोग कई तरह के उपाय सदियों से करते आ रहे है। वहीं चीनी प्रथा फेंगशुई शास्त्र भी कुछ ऐसे उपाय बताता है जिससे घर में बरकत और धन का लाभ होता है। फेंगशुई एक ऐसे वातावरण का निर्माण करवाता है जिससे सकरात्मक उर्जा हमारे आस पास घुमती है और हमे कई तरह के लाभ होते है। फेंगुशुई से जुड़ी चीज़े जब हम अपने घर और कार्यस्थल पर रखते है तो इससे सकरात्मक उर्जा में बढ़ोतरी होती है। चलिए आगे हम फेंगशुई के अनुसार बताएं हुए उपाय को बारे में जानेंगे जिससे घर में धन का लाभ और बरकत दोनों होती है।

Also read: वास्तु के नियम का करें पालन घर में बरसने लगेगी लक्ष्मी और खुशहाली

फेंगशुई के अनुसार घर के मुख्य द्वार की समय समय पर सफाई करते रहना चाहिए। कहा जाता है कि सकरात्मक उर्जा मुख्य द्वार से ही प्रवेश करती है ऐसे में अगर हमारा मुख्य द्वार ही गंदा होगा तो वहां नकरात्मक उर्जा ज्यादा शक्तिशाली होगी। इसी के साथ मुख्य द्वार पर कभी भी जूतें चप्पलों का भंडार नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से भी घर में नकरात्मक उर्जा हावी होती है। अगर हमारा मुख्य द्वार साफ़ रहेगा तो घर में धन- दौलत, संसाधन और खुशियों की कमी नहीं होगी।

फेंगशुई के अनुसार घर के बाहर अगर हम बहते पानी का स्त्रोत रखते है तो वह घर और जीवन में धन के आगमन के रास्ते खोलता है। इसके लिए आप अपने घर के बाहर या अपने बगीचे में फाउंटेन लगा सकते है। जो घर में सकरात्मक उर्जा के प्रवाह को बढ़ाता है।

Feng Shui Tips for Money
Feng shui boat

फेंगशुई के उपायों के अनुसार घर में मनी फ्रॉग रखने से घर में पैसों की बरकत होने लगती है। चीनी कथाओं में माना गया है कि मनी फ्रॉग अपने मूहं से पैसों को प्रोड्यूस करता है। इसलिए आप अपने घर में मनी फ्रॉग को रखें लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि इसका स्पर्श फर्श के साथ न हो।

वास्तु शास्त्र के अनुसार फेंगशुई शास्त्र भी मानता है कि घर में संतरे की टोकरी रखी जाए तो घर में खुशहाली, धन लाभ, बरकत, और शांति बनी रहती है। संतरे की टोकरी को बेहद शुभ माना गया है। अगर आप भी चाहते है कि आपके घर में भी पैसों की बरकत हो तो आप भी अपने घर में आज ही संतरे की टोकरी ले आयें।

फेंगशुई के अनुसार सुनहरी बोट और नाव हो पैसों का प्रतीक माना गया है। ये नाव धन को अपनी ओर आकर्षित करता है। घर में रखने से जहां इसके अच्छे परिणाम देखने को मिलते है जैसे घर में खुशहाली आती है। घर का वातावरण शांत बना रहता है तो वहीं अगर इसे तिजोरी में रखा जाता है तो इससे आपके घर में धन आने के दरवाजे ओर खुलते है और तिजोरी में रखें होने से पैसा घर में ही बना रहता है जिससे घर में बरकत आती है।                             

गायत्री वर्मा को मीडिया क्षेत्र में 7 वर्षों का अनुभव है। वे पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी के साथ बतौर डिजिटल कंटेंट राइटर फ्रीलांस रूप में जुड़ी हुई हैं। विभिन्न विषयों पर प्रभावशाली लेखन की दक्षता रखने वाली गायत्री, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स...