ये तस्वीरें बदल देंगी आपकी तकदीर, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र: Picture Vastu Shastra
Picture Vastu Shastra

Overview:

घर में पॉजिटिव वातावरण बनाने के लिए और खुशहाली लाने के लिए आप वास्तु का सहारा ले सकते हैं। खास बात ये है कि इसके लिए आपको अपने घर में कोई बड़ा बदलाव करने की जरूरत नहीं है।

Picture Vastu Shastra: हर कोई चाहता है कि घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली रहे। इसके लिए सभी कोशिशें करते हैं। घर में पॉजिटिव वातावरण बनाने के लिए और खुशहाली लाने के लिए आप वास्तु का सहारा ले सकते हैं। खास बात ये है कि इसके लिए आपको अपने घर में कोई बड़ा बदलाव करने की जरूरत नहीं है। बल्कि कुछ देवी-देवताओं की तस्वीरें लगाकर भी आप घर के वास्तु दोष को दूर करने के साथ ही अपने घर को सकारात्मक ऊर्जा से भर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे आप कुछ तस्वीरें घर में लगाकर अपनी किस्मत बदल सकते हैं। 

Picture Vastu Shastra
You should always put photographs of your family or family members in the south direction of the house.

हर घर में लोग अपने प्रिय परिजनों की तस्वीरें लगाते हैं। लेकिन इन्हें सही दिशा में लगाना जरूरी है। अपनी फैमिली या फैमिली मेंबर्स की फोटो आप हमेशा घर की दक्षिण दिशा में ही लगाएं। ध्यान रखें अपने पूर्वजों के साथ देवी-देवताओं की तस्वीरें न रखें। यह गलती आमतौर पर लोग करते हैं। 

अगर आप चाहते हैं कि आप पर धन वर्षा हो तो आप अपनी तिजोरी या लॉकर के दरवाजे पर मां लक्ष्मी की फोटो लगाएं। ध्यान रखें इस तस्वीर में मां लक्ष्मी के दोनों ओर दो हाथी सूंड उठाए हुए मुद्रा में हों।  

अगर आपके घर में हमेशा क्लेश रहता है और सुख समृद्धि की कमी है तो सिर्फ एक तस्वीर आपकी इन समस्याओं को दूर कर सकती है। आप जुड़वा बत्तख या हंसों की तस्वीर को घर में जरूर लगाएं और फिर इसका असर देखें।  

अक्सर लोग अपने बेडरूम को डेकोरेट करने के लिए फोटोज लगाते हैं। कई बार देवी देवताओं का फोटोज भी लगा लेते हैं, लेकिन ऐसा करना गलत है। बेडरूम में कभी भी देवी-देवताओं की फोटोज नहीं लगानी चाहिए। आप भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर जरूर लगा सकते हैं। आप नेचर से संबंधित फोटोज भी लगा सकते हैं। इन्हें हमेशा दक्षिण या पश्चिम दिशा में ही लगाएं। अगर आप नदियों या झरनों की फोटोज लगा रहे हैं तो इन्हें घर के उत्तर या पूर्व दिशा में लगाएं।   

कई बार हम आर्ट वर्क के नाम पर अपने घर में कैसी भी तस्वीरें लगा लेते हैं, जैसे-रोता हुआ बच्चा, टेंशन में बैठी मां, रोती हुई महिला आदि, लेकिन ऐसा करना गलत है। इससे घर में नेगेटिविटी आती है। इसी के साथ कभी भी महाभारत के युद्ध से संबंधित तस्वीरें भी घर में न लगाएं।