दुर्भाग्य को दूर कर सौभाग्य बढ़ाती है डॉल्फिन मछली, जानें घर में किस दिशा में रखना होता है शुभ: Dolphin Feng Shui
Dolphin Feng Shui

Dolphin Feng Shui: घर की आर्थिक उन्नति, सुख समृद्धि और घर के सदस्यों की तरक्की के लिए वास्तुशास्त्र के साथ साथ चीनी वास्तु शास्त्र या फेंगशुई शास्त्र के आसान उपायों को सरलता से कोई भी व्यक्ति अपने घर परिवार की प्रगति के लिए अपना सकता है। फेंगशुई के उपायों में मछलियों का विशेष महत्व बताया गया है। फेंगशुई के अनुसार, घर में डॉल्फिन मछली की मूर्ति रखने से सुख शांति आती है। घर में रखे डॉल्फिन की मूर्ति घर की नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेती है, जिससे परिवार के सदस्यों के ऊपर कोई कष्ट नहीं आता। घर में डॉल्फिन मूर्ति रखने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। जिसके कारण घर का माहौल खुशनुमा बना रहता है। आज इस लेख में हम जानेंगे कि घर में डॉल्फिन मछली रखने के क्या लाभ हैं और डॉल्फिन की मूर्ति को किस दिशा में रखना फायदेमंद होता है।

घर की इस दिशा में रखें डॉल्फिन मछली

Dolphin Feng Shui
Dolphin Direction

फेंगशुई शास्त्र के अनुसार, डॉल्फिन मछली को खुशहाली और सफलता का संकेत माना जाता है। घर की सुख शांति और कैरियर में तरक्की के लिए डॉल्फिन मछली की प्रतीमा को लिविंग रूम की उत्तर दिशा में रखने से बेहद शुभ परिणाम मिलते हैं। व्यापारिक स्थानों और ऑफिस की दक्षिण पूर्व दिशा में डॉल्फिन मछली की मूर्ति को रखने से आय में वृद्धि होती है और व्यापारिक मंदी दूर होती है। बच्चों के स्टडी रूम की उत्तर दिशा में डॉल्फिन मछली रखने से बच्चों के मन में पढ़ाई के लिए एकाग्रता बनी रहती है। घर की उत्तर पूर्व दिशा में डॉल्फिन मछलियों के जोड़े को रखने से घर के सभी सदस्यों को सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

डॉल्फिन मछली को घर में रखने के लाभ

Fengshui tips
Benefits of Dolphin in Home

फेंगशुई शास्त्र में बताया गया है कि डॉल्फिन मछलियों के जोड़े को घर में रखने से घर में फैली नकारात्मकता दूर होती है और व्यक्ति को मानसिक शांति भी मिलती है। डॉल्फिन मछली की मूर्ति को घर में रखने से ग्रह शांति बनी रहती है। जिन घरों में पति पत्नी के बीच में मनमुटाव बना रहता है, वह डॉल्फिन की मूर्ति रख सकते हैं। इससे पति पत्नी के बीच में प्रेम बढ़ता है। डॉल्फिन मछली की मूर्ति को घर में रखने से परिवार के सदस्यों के मन में शांति बनी रहती है और घर के सदस्यों के बीच लड़ाई झगड़े खत्म हो जाते हैं। नव विवाहित जोड़े के कमरे में डॉल्फिन की प्रतिमा रखने से उनका वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहता है। घर के बाहर किसी शुभ कार्य में सफलता प्राप्त करने के लिए घर से निकलते समय हमेशा डॉल्फिन के जोड़े को जरूर देखना चाहिए। साथ ही यह ध्यान रखना चाहिए की डॉल्फिन का जोड़ा अलग अलग रंगो में न हो। एक ही रंग का डॉल्फिन जोड़ा विशेष रूप से फलदायी होता है।

यह भी पढ़ें: बिना पैसे खर्च किए सही करें घर का वास्तु दोष, ऐसे दूर करें नकारात्मक ऊर्जा: Home Vastu Tips