सावन के सोमवार में आप शिव जी को इन दो चीजों का चढ़ाए प्रसाद: Sawan Somwar Prasad Recipes
Sawan Somwar Prasad Recipes

सावन के सोमवार में आप शिव जी को इन दो चीजों का चढ़ाए प्रसाद: Sawan Somwar Prasad Recipes

सावन के सोमवार में इस बार शिव जी को प्रसन्न करने के लिए आप प्रसाद में इन चीजों को चढ़ा सकते है।

Sawan Somwar Prasad Recipes: सावन के सोमवार की शुरूआत इसी हफ्ते से हो गई है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार सावन हिंदुओं के प्रमुख त्यौहारों में से एक है। इस महीने में भगवान शिव की पूजा- अर्चना की जाती है। इस पूरे एक महीने में भगवान भोलेनाथ का रूद्राभिषेक भी किया जाता है। इस दौरान कुंवारी कन्याएं और महिलाएं सावन के सोमवार का व्रत भी रखती है। ऐसे में भगवान शिव को भोग भी लगाया जाता है। भोग में शिव जी की पसंदीदा चीजें ही बनाई जाती है। कई लोगों को समझ ही नही आता रहता है की भोग में क्या बनाएं? इस बार आपको परेशान होने की जरूरत नही है। इस बार हम भोग में बनने वाली दो रेसिपीज लेकर आए है ,जिसे आप घर पर बहुत ही आसानी से बना सकते है, तो चलिए जानते है।

Also read: बूंदी से बनाएं ये 5 तरह की टेस्टी रेसिपी: Bundi Recipe

Sawan Somwar Prasad Recipes
Sweet Potato Kheer

सामग्री

  • 2 शकरकंद, कद्दूकस किया हुआ
  • 1 कप कद्दूकस किया हुआ नारियल
  • 1 चम्मच इलायची पाउडर
  • 4 कप दूध
  • 2 चम्मच चम्मच गुड़ का पाउडर
  • 1 कप समा चावल
  • 6- 7 दूध में भिगोए हुए केसर के धागे
  • 1 कप बारीक कटा हुआ बादाम और पिस्ता

बनाने का तरीका

  • स्वीट पोटैटो की खीर बनाने के लिए सबसे पहले नारियल और इलायची को मिक्सर में डालकर पीस लें।
  • अब नारियल का दूध अलग रख लें। सूखा हुआ मिश्रण को प्लेट में निकाल लें।
  • इसके बाद एक पैन में 2 चम्मच देशी घी डालकर गर्म कर लें।
  • फिर इसमें मिक्सर में पीसा हुआ सूखा मिश्रण, कद्दूकस किए हुए शकरकंद, चीनी और केसर के दूध के साथ पका लें।
  • दूसरी तरफ गैस पर एक पतीला गर्म कर लें। फिर इसमें दूध डाल दें। दूध में जब ए उबाल आ जाएं, तो इसमें समा के चावल डाल दें।
  • अब चावल को अच्छे से पका लें। 20 मिनट के बाद शकरकंद के मिश्रण को इसमें डालकर अच्छे से 15 मिनट के लिए पकाएं।
  • जब दूध गाढ़ा होने लगे, तो बारीक कटी हुई ड्राई फ्रूट्स डाल दें और गैस को बंद कर दें।
  • भोग के लिए तैयार है स्वीट पोटैटो की खीर। आप इसे भगवान शिव को भोग लगाने के साथ- साथ फलहारी थाली में भी इस खीर को शामिल कर सकते है।
Sama rice and makhana kheer
Sama rice and makhana kheer

सामग्री

  • 2 कप मखाना
  • 1 कप समा के चावल
  • आधा कप देशी घी
  • 2 किलो दूध
  • स्वादानुसार चीनी
  • 1 कप बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स
  • 1 चम्मच इलायची पाउडर
  • 6- 7 धागे केसर

बनाने का तरीका

  • समा के चावल और मखाने की खीर बनाने के लिए सबसे पहले चावल को पानी से धोकर साफ कर लें।
  • अब एक पैन में 2 चम्मच देशी घी डालकर गर्म कर लें। फिर इसमें 2 कप मखाने डालकर अच्छे से भून लें।
  • मखाना भून जाएं, तो इसे प्लेट में निकाल लें। अब गैस पर एक पतीले में दूध गर्म होने के लिए रख दें।
  • दूध में जब एक उबाल आ जाएं, तो इसे धीमी आंच पर गाढ़ा होने तक पकाते रहें।
  • 15 मिनट के बाद दूध में साफ किए हुए समा के चावल डालकर पकाएं।
  • चावल को चम्मच की मदद से चलाते हुए पकाएं।
  • जब चावल अच्छे से पक जाएं, तो इसमें चीनी और भून हुए मखाने डालकर मिला लें।
  • अब दूध को गाढ़ा होने तक पकाते रहें। कुछ देर के बाद इसमे इलायची पाउडर डाल दें।
  • 10 मिनट के बाद इसमें बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर मिला ले और गैस को बंद कर दें।
  • तैयार है समा के चावल और मखाने की खीर। आप सावन के सोमवार में शिव जी को भोग में इस खीर को चढ़ा सकते है।