Overview:ये लिक्विड हाईलाइटर आपके मेकअप में लगाएंगे चार चांद : Liquid Highlighters
यूं तो हाईलाइटर कई अलग-अलग रंगों के आते हैं, लेकिन आज हम आपको ऐसे लिक्विड हाईलाइटर्स की जानकारी देंगे, जो कि इन दिनों ट्रेंड में हैं।
Liquid Highlighters: हाइलाइटर मेकअप को चार चांद लगा देते हैं, लेकिन अगर आप अभी तक एक आम हाइलाइटर यूज करती रही हैं तो अब इससे थोड़ा अलग लिक्विड हाइलाइटर का इस्तेमाल करके देखें। इससे आपका चेहरा सोने सा दमक जाएगा।
यूं तो हाइलाइटर कई अलग-अलग रंगों के आते हैं, लेकिन आज हम आपको ऐसे लिक्विड हाइलाइटर्स की जानकारी देंगे, जो कि इन दिनों ट्रेंड में हैं। जो आपके चेहरे के मेकअप से बने निखार को कई गुना और बढ़ा देंगे और सबसे अच्छी बात है कि आप इनको घर बैठे ऑनलाइन ऑर्डर कर आसानी से मंगा सकती हैं-
Also read: ऑलिव स्किन टोन पर कैसा मेकअप करेगा सूट, जानें कंपलीट मेकअप गाइड
गोल्डन शेड लिक्विड हाइलाइटर:

यह गोल्डन शेड लिक्विड हाइलाइटर आपका फेस को एक अलग ही ग्लो देगा। इस हाइलाइटर से आपकी त्वचा को अल्ट्रा-मॉइस्चराइज मिलेगा। इसके साथ ही आपको इस हाइलाइटर से लाइट फिनिश भी हासिल होगी। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि यह त्वचा में जल्दी समाने वाला हाइलाइटर है।
रोज पिंक लिक्विड हाइलाइटर :

रोज पिंक कलर हाइलाइटर प्राइमर और मॉइस्चराइजर का काम भी करता है। इसे शिया बटर और ह्यलुरॉनिक एसिड के साथ तैयार किया गया है। इस हाइलाइटर की अच्छी बात यह है कि इससे स्किन को इंटेंस हाइड्रेशन हासिल होता है। इससे गालों को एक अलग ही चमक मिलती है ।
पेराबीन फ्री लिक्विड हाइलाइटर:

यह हाइलाइटर आपके मेकअप में चार चांद लगा देगा। यह हाइलाइटर इंस्टेंट और लास्टिंग हाइड्रेशन वाला है। यह आपकी त्वचा को पूरे दिन हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसकी अच्छी बात यह है कि पूरी तरह से पेराबीन फ्री तैयार किए जाने की वजह से इसको लगाने के बाद कोई साइड इफेक्ट नहीं होता।
लाइट पिंक लिक्विड हाइलाइटर :

लाइट पिंक कलर हाइलाइटर का आपकी त्वचा में आसानी से जज्ब हो जाता है। इसका वॉटर रेसिस्टेंट फॉर्मूला इसे स्टिक रखता है। यह हाइलाइटर मेकअप की खूबसूरती को और बढ़ाता है। फ्लॉलेस मेकअप देता है। इसमें ऑइल फ्री फिनिश मिलती है। इसको लगाना भी बेहद आसान है।
लिक्विड हाइलाइटर विद जोजोबा सीड ऑइल:

अधिकतर महिलाएं इस लिक्विड हाइलाइटर को लेना पसंद करती हैं। यह गोल्डन कलर में आ रहा है। इसमें यह जोजोबा सीड ऑयल जैसे एलिमेंट हैं, जो पूरी तरह से पैराबेन फ्री हैं। साथ ही मेकअप के बावजूद फेस को नेचुरल लुक देता है।
शैंपेन गोल्ड लिक्विड हाइलाइटर :

इसके साथ ही आप शैंपेन गोल्ड लिक्विड हाइलाइटर भी इस्तेमाल कर सकती हैं, जो कि मेकअप के साथ अच्छे से ब्लैंड हो जाता है। देखने में बहुत ही खूबसूरत लगता है और आपके सभी की निगाहों का केंद्र बना देता है।
अगर आप अपने मेकअप को खूबसूरत बनाने के लिए लिक्विड हाइलाइटर यूज कर रही हैं तो इसके साथ सबसे अच्छी बात यह है कि यह हाइलाइटर्स बजट फ्रेंडली हैं। यानी इनके लिए आपको बहुत अधिक पैसा खर्च करने की आवश्यकता नहीं है।
बहुत सी महिलाएं मेकअप को ही काफी मान लेती हैं, लेकिन यदि वे इस पर हाइलाइटर्स का इस्तेमाल करती हैं तो इससे उनकी खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। उस पर भी लिक्विड हाइलाइटर्स हों तो सोने पर सुहागा हो जाता है।
