चेहरे को खूबसूरत लुक देना चाहते हैं तो इस तरह का हाईलाइटर घर पर बनाएं
हम आपको चेहरे पर खूबसूरत लुक के लिए घर पर आसान सा हाईलाइटर बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं जिससे आप ग्लैमरस लुक पा सकते हैं
Homemade Highlighter: हर महिला सुंदर दिखने का प्रयत्न करती रहती है महिलाएं पार्टी और घर परिवार के फंक्शन के लिए खास तरीके से तैयार होती है। ड्रेस के साथ-साथ मेकअप भी महिलाओं का एक अहम हिस्सा होता है, जिससे वह पूरा आकर्षक पाना चाहती हैं। इसीलिए वह अधिकतर हाईलाइटर का भी इस्तेमाल करती हैं। अगर आप एक ब्रांडेड हाईलाइटर खरीदते हैं तो उसकी कीमत बहुत ही ज्यादा होती है। आज के आर्टिकल में हम आपको चेहरे पर खूबसूरत लुक के लिए घर पर आसान सा हाईलाइटर बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं जिससे आप ग्लैमरस लुक पा सकते हैं :
हाईलाइटर को तैयार करने के लिए सामग्री
- दो चम्मच ग्रेप सीड ऑयल
- 2 टीस्पून बीस्वैक्स
- 1 टीस्पून वाइट माइका पाउडर

तैयार करने का तरीका
- इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले गैस पर एक भगोने में पानी उबालने के लिए रख दें। जब उसमें उबाल आ जाए तब गर्म पानी में एक और छोटा भगोना रखें और उसमें ऊपर बताए गए सभी सामग्री को डाल दें।
- इस तरीके से आप आसानी से इन सभी सामग्री को पिघलाकर इसका मिश्रण अच्छी तरह से तैयार कर सकते हैं।
- जब तक सारी सामग्री अच्छी तरह से मेल्ट ना हो जाए तब तक उसे चलाते रहें और उसके बाद इस मिश्रण को मेकअप टीन पैन में डाल दें।

- जब यह मिश्रण अच्छी तरह से सेट हो जाए तब आप समझ ले कि यह मेकअप इस्तेमाल करने के लिए बिल्कुल तैयार है।
- इसी के साथ अगर आप चाहे तो इसे कवर करके रख दे ताकि यह अच्छी तरह से सेट हो जाए।
- अगर आप अपने हाइलाइटर को डार्क टोन देना चाहते हैं तो उसमें माइका की मात्रा को थोड़ा सा बढ़ा दे और फिर उसे अच्छी तरह से मिक्स करके सेट करने के लिए रख दें।
- लगभग 1 घंटे के लिए इस मिश्रण को रख दें। इस तरह से आपका होममेड मेकअप हाईलाइटर खूबसूरत लुक देने के लिए एकदम तैयार हो जाता है।
जरूरी है चेहरे की साफ सफाई
हाईलाइटर चेहरे पर बहुत ही ज्यादा सुंदर दिखाई देता है और पार्टी लुक के लिए यह खास तौर पर सभी महिलाओं के द्वारा पसंद किया जाता है। लेकिन हाईलाइटर इस्तेमाल करने के बाद मेकअप को रिमूव करना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। इसीलिए इस बात का खास ध्यान रखें कि पार्टी या फंक्शन के बाद आप अपनी स्किन को क्लींजिंग मिल्क से साफ करें, ताकि आपके चेहरे से मेकअप की पूरी की पूरी परत हट जाए।
अगर आप क्लेन्जिंग मिल्क का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो आप चेहरे पर नारियल का तेल भी लगा सकते हैं। इसके लिए हाथों में कुछ बूंद नारियल का तेल ले और चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। इसके बाद फेस वॉश से अपना चेहरा क्लीन कर ले। इस तरह से आपका पूरा मेकअप हट जाता है और चेहरे की नियमित तौर पर सफाई भी हो जाती है। इससे त्वचा हेल्थी बनी रहती है और ग्लो भी करती है।

अगर आप भी घर पर बना हुआ हाईलाइटर इस्तेमाल करना चाहते हैं तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है, क्योंकि यह बिल्कुल भी हानिकारक नहीं होता है, और आपकी स्किन को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाता है।
