सावन में इन 7 प्रसादों के भोग से प्रसन्न होंगे भोले बाबा, मिलेगा मनचाहा आशीर्वाद: Sawan 2024 Prashad Bhog
Sawan 2024 Prashad Bhog

Overview:

माना जाता है कि सावन में शिव-पार्वती की पूजा करने से दांपत्य जीवन सुखी होता है। वहीं जो अविवाहित युवतियां सावन में भोले शंकर की पूजा करती हैं, उन्हें मनचाहा वर मिलता है। सावन में भोले बाबा को कुछ चीजों का प्रसाद चढ़ाने से मनचाहा आशीर्वाद मिलता है।

Sawan 2024 Prashad Bhog: 22 जुलाई से सावन का पवित्र महीना शुरू हो चुका है। इस शुभ माह में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से विशेष फल मिलता है। माना जाता है कि सावन में शिव-पार्वती की पूजा करने से दांपत्य जीवन सुखी होता है। वहीं जो अविवाहित युवतियां सावन में भोले शंकर की पूजा करती हैं, उन्हें मनचाहा वर मिलता है। सावन में भोले बाबा को कुछ चीजों का प्रसाद चढ़ाने से मनचाहा आशीर्वाद मिलता है। जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली  आने के साथ ही सभी इच्छाएं भी पूरी होती हैं। सावन में हर दिन भगवान शिव और माता पार्वती को शहद का भोग लगाना चाहिए, इससे मानसिक शांति मिलती है।  

Sawan 2024 Prashad Bhog-माना जाता है कि सावन के महीने में भगवान शिव और माता पार्वती को मालपुआ का भोग जरूर लगाना चाहिए।
It is believed that Malpua must be offered to Lord Shiva and Mother Parvati in the month of Sawan.

माना जाता है कि सावन के महीने में भगवान शिव और माता पार्वती को मालपुआ का भोग जरूर लगाना चाहिए। बाजार से मालपुआ लाने की जगह आप इसे घर में ही बनाएं। इसके साथ रबड़ी या फिर दूध, खोए का भोग भी अर्पित करना चाहिए।

सावन के महीने में सात्विक भोजन का अपना अलग महत्व है। मखाने को बहुत ही सात्विक और पवित्र माना जाता है। ऐसे में भोले शंकर को सावन मास में मखाने की खीर का भोग जरूर लगाना चाहिए। इस खीर में आप मेवे जरूर डालें। कोशिश करें कि आप यह खीर गाय के शुद्ध दूध में पकाएं। इससे इसका महत्व और भी बढ़ जाता है।  

भगवान के भोग में बादाम जरूर रखे जाते हैं। ऐसे में आपको शिव शंकर और मां पार्वती को बादाम के हलवे का भोग जरूर लगाना चाहिए। कोशिश करें हलवा गाय के घी में बनाएं। इस हलवे में आप इलायची और अन्य सूखे मेवे जरूर डालें। इससे आपके कष्ट दूर होंगे।  

व्रत में साबूदाना खाना अच्छा माना जाता है। सावन के महीने में भगवान शिव को साबूदाने की खीर का भोग जरूर लगाएं। दूध, चीनी और सूखे मेवे से बनी इस खीर का प्रसाद चढ़ाने के बाद आप भगवान से मनचाहा वरदान मांगें। आप इस प्रसाद को दूसरों में भी बांटें।

भगवान शिव के प्रिय भोग में शामिल है शिंगारा शीरा। सिंघाड़े के आटे से बने इस हलवे का भोग बहुत ही आसानी से बन जाता है। गाय के घी में बनने वाले इस हलवे में आप इलायची पाउडर जरूर डालें। इससे दांपत्य जीवन सुखमय होता है।  

सावन के महीने में बहुत सारे फल आते हैं। ऐसे में आप भोले शंकर को मौसमी फलों का भोग जरूर लगाएं। कोशिश करें कि इन फलों में आम और अनार को जरूर शामिल करें। माना जाता है कि शिव शंकर को मौसमी फल का भोग लगाने से आर्थिक तंगी दूर होती है।  

सावन में आप पूजा करते समय भगवान शिव को सफेद मिठाई का भोग लगाएं। माना जाता है कि मावे से बनी सफेद मिठाई शिव शंकर को बहुत प्रिय होती है। यह भोग लगाने से ​भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा भक्त पर बनी रहती है। 

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...