यूनिक प्रिंट और वर्क वाली ट्रेंडी शॉर्ट कुर्ती, हर तरह के बॉटम वियर संग देंगी जबरदस्त फिट: Short Kurti
Short Kurti

यूनिक प्रिंट और वर्क वाली ट्रेंडी शॉर्ट कुर्ती, हर तरह के बॉटम वियर संग देंगी जबरदस्त फिट : Short kurti

अगर आप ऑफिस के लुक को अट्रैक्टिव और स्टाइलिश बनाना चाहती हैं तो आप के लिए हमारा सुझाव है कि आप अपने रोजाना के कपड़ों में इन ट्रेंडी शोर्ट कुर्ती को कैरी कर सकती हैं।

Short Kurti: अगर आप अपने रोजाना के कपड़ों से बोर हो गई हैं,और आप अपने रोजाना वाले लुक को चेंज करना चाहते हैं तो हमारे पास आपके लिए कुछ खास है। अगर आप ऑफिस के लुक को अट्रैक्टिव और स्टाइलिश बनाना चाहती हैं तो आप के लिए हमारा सुझाव है कि आप अपने रोजाना के कपड़ों में इन ट्रेंडी शोर्ट कुर्ती को कैरी कर सकती हैं।

इन सभी कुर्ती को आप पैंट जींस और ट्राउजर के साथ आसानी से मैच कर के पहन सकती है। यह न सिर्फ आपके लुक को अट्रैक्टिव बनाएगा बल्कि यह वियर करने में आरामदायक भी है।

Also read: महिलाएं कुर्ती खरीदते समय इन 8 बातों का रखें ध्यान

 प्रिंटेड कॉटन कुर्ती:

Short Kurti
picture credit – cottoncurio

यह खूबसूरत प्रिंटिड डिजाइन वाली शॉर्ट कुर्ती है जो दिखने में बेहद खूबसूरत हैं और जब आप इसको कैरी करेंगे तो आपका लुक अट्रैक्टिव लगेगा। इस कुर्ती को आप अपने ऑफिस जाने के लिए पहन सकती हैं। यह कॉटन की कुर्ती आरामदायक है जिसको आप पूरा दिन कैरी कर सकती हैं। इसको आप ब्लू जीन्स के साथ पहने, ये आपके लुक को स्टाइलिश बनाएगा।

 कढ़ाई वर्क वाली कुर्ती:

Kadhai Work Kurti
picture credit – aurelia

अगर आप इस कुर्ती को पहनते हैं ये कढ़ाई वर्क वाली शॉर्ट कुर्ती आपके लिए एक अच्छा विकल्प होगी। यह कुर्ती बेहद सॉफ्ट फैब्रिक से बनी है, इसलिए इस कुर्ती को आप रेगुलर वियर कर सकते है। इसके साथ आप वाइट जीन्स या वाइट प्लाजो पहन सकते हैं। फुटवियर में आप फ्लैट्स बेली पहनें, यह काफी गुड लूकिंग लगेगा।

हैण्ड मेड लखनऊ चिकन करी शोर्ट कुर्ती:

Hand Made Lucknow Chicken Curry Short Kurti
picture credit – limeroad

अगर आप अपने हैण्ड मेड इस शॉर्ट कुर्ती को वियर करती हैं, तो यह आपके लुक को न सिर्फ स्टाइलिश बनाएगा। अगर आप इस कुर्ती को ऑफिस पहनकर जाना चाहते हैं तो यकीन मानिये यह आपके लुक को बेहद अट्रैक्टिव बनाएगा। अगर आप सफ़ेद रंग की कुर्ती को कैरी कर रहे हैं तो इसमें आप ब्लैक, ब्लू या वाइट जीन्स पहन सकते हैं। साथ ही आप इसके साथ हील्स पहने यह बहुत ही आकर्षक लगेगा।

फ्लोरल प्रिंटेड कॉटन कुर्ती:

Floral Printed Cotton Kurti
picture credit – limeroad

पिंक कलर में आने वाली यह शॉर्ट कुर्ती काफी आकर्षक लगती है। इसको अगर आप अपने कपड़ों के कलेक्शन में शामिल करें तो यकीन मानें इसको पहनने के बाद महिलाओं को बेहद खूबसूरत लगेंगे। आप इस कुर्ती के एक खास बात ये है कि आप इसको जींस, ट्राउजर, पैंट और प्लाजो सभी के साथ आसानी से मैच कर के पहन सकती हैं। इसके साथ ही आप हील्स पहने और हेयर स्टाइल में आप बालों को खुला रहने दें।

कॉटन में कढ़ाई वर्क कुर्ती:

Embroidered Work Kurti in Cotton
picture credit – mirraw.com

ऑफिस हो या किसी के घर कोई फंक्शन, अगर आप कॉटन की कढ़ाई वाली कुर्ती को कैरी करते हैं तो यह आपके लिए दोनों काम करेगा। एक तो यह आपके लुक को बेहतर बनाएगा और साथ ही यह पहने में काफी आरादायक है, इसलिए आप इसको पूरा दिन पहन कर रख सकते हैं। अगर आप कॉटन के कढ़ाई वर्क में पिंक या लाइट ग्रीन रंग की कुर्ती पहने तो यह बहुत ही सुन्दर लगेगी। इसे साथ आप ब्लैक जीन्स पहने और फुटवियर में ब्लैक फ्लैटस पहने। ये काफी अच्छा लगेगा।

तो ये हैं कुर्ती का खास कलेक्शन, जो आपके ऑफिस लुक को न सिर्फ बेहतर बनाएगा बल्कि यह पहनने में काफी कम्फर्ट भी रहेगा।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...