गर्मियों में कुर्ती स्टाइलिंग टिप्स,
गर्मियों में आप कई तरह की स्टाइलिश कुर्तियां वियर कर सकती हैं। आइए जानते हैं कुछ स्टाइलिश कुर्तियों की लिस्ट-
Summer Kurtis: गर्मियों का सीज़न आ चुका है। इस सीज़न में अधिकतर लोगों को ऐसे कपड़े पहनना पसंद हो, जो काफी हल्का होने के साथ-साथ स्टाइलिश लुक भी दे। खासतौर पर महिलाओं के लिए यह सीजन कपड़ों के मामले में काफी अच्छा होता है, क्योंकि इसमें आपको कई ढेर सारे डिज़ाइन और स्टाइलिश कपड़ों को पहनने का मौका मिलता है। अगर आपको कुर्तियां पसंद हैं, तो आप गर्मियों में कई तरह की डिज़ाइनर कुर्ती पहन सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी कुर्तियों की लिस्ट बताएंगे, जो देखने में बेहद ही खूबसूरत होती हैं। साथ ही इससे आपका लुक काफी अलग भी नजर आता है। आइए जानते हैं गर्मियों के लिए स्टाइलिश कुर्तियां।
Summer Kurtis: शॉर्ट स्लीवलेस कुर्ती

गर्मियों में अगर आप थोड़ा स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो जींस के साथ स्लीवलेस शॉर्ट कुर्ती पहन सकती हैं। शॉर्ट कुर्ती का लुक काफी ज्यादा स्टाइलिश नजर आता है। साथ ही गर्मियों के हिसाब से यह काफी ज्यादा कंफर्ट भी होता है। शॉर्ट कुर्ती का चुनाव करते समय आप फ्लावर प्रिंट, सिंपल या फिर इंडिगो कलर में चुन सकते हैं। शॉर्ट कुर्ती को आप जींस के साथ-साथ प्लाज़ो, लेगिंस इत्यादि के साथ भी कैरी कर सकते हैं।
प्रिंटेड कुर्तियां

गर्मियों में कॉटन की प्रिंटेंड कुर्तियां काफी ज्यादा अच्छा लुक देती हैं। आप इसे कॉलेज और ऑफिस जैसे जगहों पर पहनकर जा सकती हैं। इससे आपका लुक काफी डिफरेंट नजर आता है। प्रिंटेड कुर्तियां हर साल ट्रेंड में रहती हैं। मार्केट में प्रिंटेड कुर्तियों के कई डिज़ाइन आसानी से मिल जाएंगे। इन दिनों ब्लैक और सॉफ्ट कॉटन की कुर्तियां ज्यादा ट्रेंड में हैं, जिससे आपका लुक काफी स्टाइलिश नजर आएगा।
सिंपल कुर्तियां

अगर आपको अधिक चमक-धमक वाले लुक पसंद नहीं हैं तो आप गर्मियों में सिंपल कॉटन की कुर्तियां भी कैरी कर सकती हैं। सिंपल और प्लेन कुर्तियां काफी हल्का भी महसूस कराती हैं। ऐसे में गर्मियों के दिनों में आप प्लेन कुर्तियों को बहुत ही आसानी से कैरी कर सकती हैं। गर्मियों में कई महिलाओं की यह पहली पसंद होती है।
लॉन्ग एंड फ्रंट कट कुर्ती

इन दिनों लॉन्ग एंड फ्रंट कट कुर्तियां काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं। आप इस तरह की कुर्तियों को गर्मियों में वियर कर सकती हैँ। इससे आपका लुक काफी अट्रैक्टिव नजर आएगा। इस तरह की कुर्तियों को आप जींस और प्लाजों के साथ कैरी कर सकती हैं। मार्केट में आपको इस डिजाइन की कुर्तियां बहुत ही आसानी से मिल जाएंगी। हालांकि, अगर आपको थोड़ा डिफरेंट कुर्ती बनवानी है, तो आप टैलर की मदद ले सकती हैं।
साइड कट कुर्ती
इन दिनों साइड कट कुर्तियों का ट्रेंड भी काफी ज्यादा देखा जा रहा है। गर्मियों में आप इस तरह के डिजाइन की कुर्तियां कैरी कर सकती हैं। इससे आपका लुक काफी ज्यादा स्टाइलिश और अट्रैक्टिव नजर आएगा।
गर्मियों में इस तरह की डिज़ाइनर कुर्तियां आप वियर कर सकती हैं। इन कुर्तियों को आप जींस ले लेकर प्लाज़ो जैसे लोअर के साथ कैरी कर सकती हैं।
