कुर्ती खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें
कुर्ती खरीदते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत है, तभी आपको एक अच्छा लुक मिलता है। अगर आप बिना सोचे समझे कुर्तियां खरीदेंगी, तो यह आपके लुक को बर्बाद कर सकता है।
Readymade kurti: महिलाएं कुर्ती पहनने में काफी कंफर्टेबल होती है। वह हर अवसर पर कुर्ती पहनना पसंद करती हैं। आपको मार्केट में भी कुर्ती के ढेर सारे नए डिज़ाइंस और पेटर्न्स मिल जाएंगे। परंतु, कुर्ती खरीदते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत है, तभी आपको एक अच्छा लुक मिलता है। अगर आप बिना सोचे समझे कुर्तियां खरीदेंगी, तो यह आपके लुक को बर्बाद कर सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने वाले हैं, जिसे आपको कुर्ती खरीदते समय ध्यान रखना चाहिए।
कपड़े का फैब्रिक

किसी भी कपड़े का फैब्रिक उसकी सुंदरता को बढ़ाता और बिगाड़ता है। इसलिए कपड़े खरीदते समय हमेशा उसकी फैब्रिक सही चुने। तभी आपको एक अच्छा लुक मिलता है। इसके अलावा यह धोने में भी आसान होता है। महिलाएं कुर्ती लेते वक्त फैब्रिक ऐसा चुने जो टिकाऊ और उच्च गुणवत्ता का हो। ताकि किसी भी फंक्शन में पहनने के दौरान वह आपको धोखा ना दे। क्योंकि कई कुर्ती के फैब्रिक इतने खराब होते हैं कि पहनने के बाद ही उसके धागे निकलने लगते हैं।
कुर्ती की लंबाई पर दें ध्यान

कुर्ती हम किसी भी चीज के साथ पेयर कर सकते हैं। इसके लिए उसकी लंबाई काफी ज्यादा मायने रखती है। अगर आप प्लाजो या स्ट्रेट पैंट के साथ कुर्ती पहन रही है, तो आप लॉन्ग कुर्ती खरीदें। इसके अलावा धोती पैंट या सलवार के लिए एक शॉर्ट हेमलाइन कुर्ती खरीदें। यह आपको कूल लुक देगा।
अवसर के अनुसार खरीदें

महिलाएं कुर्तियां किसी भी फंक्शन से लेकर ऑफिस तक पहनकर जाती हैं। इसलिए कुर्ती खरीदने के दौरान आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि आप वह कुर्ती किस जगह पर पहनकर जाने वाले हैं, ताकि आप डिज़ाइंस उस हिसाब से चुन सकें। आप ऑफिस जाने के लिए स्ट्रेट कुर्ता या ए-लाइन कुर्ता, कम से कम डिज़ाइन के साथ पहन सकती हैं।
डिज़ाइन का हो ध्यान

महिलाएं हमेशा कुर्ती खरीदते समय ध्यान रखें कि आपको ऐसा डिज़ाइन चुनना है, जिसमें आपका फिगर फ्लॉन्ट करें। आजकल एथेनिक वेयर सिर्फ स्ट्रेट कट या साइड कट के साथ नहीं आते हैं। इसमें आपको कई तरह के नए डिज़ाइंस मिल जाएंगे, जो आपके फिगर को फ्लॉन्ट करेंगे।
स्लीव्स के बारे

किसी भी कुर्ती के लिए उसका बाजू यानी स्लीव्स बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा है। ये आपके कुर्ते के लुक काफी हद तक बदल देते हैं। कुर्ते में स्लीव्स की लंबाई और स्टाइल आपके पूरे लुक को बदल सकती हैं। इन दिनों स्लीव्स में अधिक एंब्रॉयडरी होती है, जो लुक को अच्छा बनाता है। आप चाहे तो शादी ब्याह के फंक्शन के लिए शोल्डर डिटेलिंग वाली कुर्तियां खरीद सकती हैं।
स्टाइलिंग हो ऐसी

आजकल मार्केट में कुर्ती के कई नए स्टाइल और टाइप मिलने लगे हैं। हर फंक्शन के हिसाब से अलग डिज़ाइन की कुर्तियां आने लग गई है। महिलाएं स्टेटमेंट लुक पाने के लिए लेयर्ड कुर्ते या काफ्तान कुर्ते जैसे स्टाइल ट्राई करें। अगर एवरग्रीन या एकदम ट्रेडिशनल लुक चाहिए, तो क्लासिक अनारकली या अंगरखा स्टाइल कुर्तियां ट्राई करें।
फिटिंग है ज़रूरी

महिलाएं कुर्तियां खरीदते समय हमेशा फिटिंग का ध्यान रखें। क्योंकि अगर आप अपने बॉडी के अनुसार कुर्तियां नहीं खरीदती हैं, तो यह लुक को बर्बाद कर सकता है। चाहे आपके कुर्ते का पैटर्न और डिज़ाइन कितना ही अच्छा क्यों ना हो, अगर उसकी फिटिंग आपको सही नहीं है, तो आपके फिगर को कॉम्प्लीमेंट ही नहीं करेगा। इसके साथ ही पूरे फंक्शन के दौरान आप बेहद असहज महसूस करेंगी। इसलिए हमेशा अपने फिटिंग के अनुसार ही कुर्तियां और डिज़ाइन चुनें।
रंग से पड़ता है फर्क

किसी भी कपड़े का रंग उसका यूएसपी होता है। महिलाएं हमेशा सही रंग के कुर्ती ही खरीदें। ब्राइट और मल्टीकलर की कुर्तियां आपके पूरे लुक को निखार सकती हैं और उसके साथ आपको ज्यादा स्टाइलिंग की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। इसके अलावा न्यूट्रल शेड्स की भी कुर्तियां खरीद सकती है, जो आपको सिंपल लुक देगी।