Valentine Day Outfits
Perfect Cutout Gown

परफेक्ट कटआउट गाउन की है तलाश, तो इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन : Perfect cutout gown

आज हम आपको बताएँगे कि कौन सी एक्ट्रेसेस हैं, जिनसे आप इंस्पिरेशन ले सकती है, और खुद को बहुत ही आकर्षक लुक दे सकती हैं। तो चलिए जानते हैं..

Perfect Cutout Gown: बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस न सिर्फ अपने हुनर और अपने किरदारों के लिए चर्चा में रहते हैं, बल्कि वह अपनी फिटनेस और लुक्स के लिए हमेशा सुर्खियों बटोरते रहते हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि आप भी परफेक्ट कटआउट गाउन कैरी करना चाहते हैं तो आपको हमारी तरफ से कुछ सुझाव हैं। आज हम आपको बताएँगे कि कौन सी एक्ट्रेसेस हैं, जिनसे आप इंस्पिरेशन ले सकती है, और खुद को बहुत ही आकर्षक लुक दे सकती हैं। तो चलिए जानते हैं..

Also read : अलग तरीके से गाउन को करना है स्टाइल तो जाहन्वी कपूर से ले इंस्पिरेशन

जिसमें पहला नाम है कियारा आडवाणी:

रेड कलर के कटआउट गाउन में कियारा अडवाणी बहुत ही खुबसूरत दिखाई दे रही थी। कियारा ने रेड कलर का बहुत ही स्टाइलिश कटआउट गाउन वियर किया है। अगर आप भी सबसे अलग दिखना चाहती हैं तो आप भी कियारा की तरह स्टाइलिश कटआउट गाउन जरुर पहनें।

दूसरा नाम है दिशा पाटनी:

दिशा पाटनी ने बहुत ही प्यारा कट-आउट गाउन वियर किया हुआ है। इस थाई हाई स्लिट गाउन में दिशा काफी अट्रैक्टिव और खुबसूरत लग रही हैं। दिशा ने अपने बालों को लूज कर्ल हेयर स्टाइल दिया है और इसके साथ बिलकुल नेचुरल मेकअप किया है। जिसने दिशा की खूबसूरती में चार चाँद लग गए हैं। अगर आप भी ऐसा कुछ ट्राय करना चाहें तो जरुर करें।

तीसरा नाम है कृति सेनन:

कृति ने एक व्हाइट कटआउट गाउन पहना हुआ है, जिसमें कीर्ति का लुक बहुत ही शानदार है नजर आ रहा है। इस गाउन में सिंगल रफल्ड शोल्डर है, और साथ ही इस गाउन में प्लंजिंग नेकलाइन है। कृति ने इस गाउन के लिए सिल्वर ज्वैलरी को चुना है। जो कि इस ड्रेस के साथ काफी प्रभाव शाली लग रही है। अगर आप भी व्हाइट कटआउट गाउन को वेअर करना चाहती हैं तो सिल्वर ज्वैलरी के साथ साथ अपने बालों की स्टाइल पर भी जरुर ध्यान दें।

अगला नाम है अलाया :

अलाया का मोनोक्रोम लुक दिखने में बड़ा ही स्टाइलिश लग रहा है। अलाया ने कार्गो पैंट के साथ ब्लैक हॉल्टर कट-आउट कोर्सेट टॉप वियर किया है। इसके साथ ही अलाया ने इस ड्रेस के साथ डायमंड के ईयरिंग्स और ब्रेसलेट कैरी किया है, जो कि अलाया को बहुत ही एलिगेंट लुक दे रहा है। अगर आप भी अलाया की जैसी ड्रेस कैरी करना चाहती हैं, जो आपको भी एक बार जरुर ट्राई करना चाहिए।

नेक्स्ट है मौनी रॉय:

अगर आप परफेक्ट कटआउट ड्रेस वियर करना चाहती हैं तो आपकी इंस्पिरेशन मौनी रॉय भी बन सकती हैं। मौनी रॉय ने एक तस्वीर में बहुत ही प्यारा ग्रीन कलर का कटआउट ड्रेस पहना हुआ है। इस तरह की ड्रेस समर सीजन के लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। मौनी के इस ड्रेस में प्लंजिग नेकलाइन है और उन्होंने बालों को खुला रखा है। मौनी रॉय इस ड्रेस के साथ मिनिमल मेकअप के किया है, जो कि उनकी खूबसूरती में और ज्यादा निखार लेकर आ रहा है तो हमारा सुझाव है कि आप भी ऐसी ड्रेस जरुर ट्राय करें।

तो ये हैं कुछ सेलेब्स जो बन सकती हैं आपके लिए इंस्पिरेशन, इनके जैसे ऑउटफिट आप भी पहन सकते हैं, जिससे आप भी बहुत खुबसूरत और सबसे अलग लुक पा सकें।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...