How to Heal From Toxic Relationship: जब आप किसी रिलेशनशिप में आते हैं तो उससे आपके कई सपने, एफर्ट्स और उम्मीद जुड़ी होती हैं, जिस वजह से आप रिश्तों को बचाना चाहते हैं लेकिन कई बार रिश्ते इतने टॉक्सिक हो जाते हैं कि ना चाहते हुए भी हमें उन्हें खत्म करना होता है। अगर आप किसी टॉक्सिक रिलेशनशिप में है तो आप मानसिक तौर से बहुत परेशान रहते हैं। आप हमेशा खुद पर डाउट करते हैं। कई बार आप रिलेशन खत्म करना चाहते हैं लेकिन खत्म कर नहीं पाते हैं क्योंकि आपके इमोशंस और फिलिंग्स जुड़ी होती हैं। समय रहते ही आपको ऐसे रिश्तों से दूरी बना लेना चाहिए। वरना आप डिप्रेशन और तनाव के शिकार हो सकते हैं। अकेलेपन का डर हमें रिश्ता खत्म करने से रोकता है लेकिन जब आप खुद से प्यार करते हैं और समझ जाते हैं कि ऐसे रिश्ते में आप कभी खुश नहीं रह सकते तो आप हर इमोशन और फीलिंग को दबाकर जिंदगी में आगे बढ़ जाते हैं। पास्ट की चीज को भूलना आसान नहीं होता है जिस वजह से लाइफ में नया कदम उठाना मुश्किल हो जाता है
Also read: लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में कैसे चेक करें पार्टनर की वफादारी: Long Distance Relationship
खुद को हील करना है जरूरी

टॉक्सिक रिलेशनशिप खत्म करने के बाद सबसे जरूरी है आपको खुद को हील करना। क्योंकि जब तक आप खुद को फिर से नॉर्मल नहीं करेंगे तब तक आप किसी नए रिलेशन में अपना हंड्रेड परसेंट नहीं दे पाएंगे। खराब एक्सपीरियंस के बाद आपको यह तो समझ आ ही जाता है कि लाइफ में आगे बढ़ने के लिए आपको कोई जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए।
खुद के बारे में जानें
कई बार हम अपने बारे में यह नहीं जान पाते कि हमें कैसा पार्टनर चाहिए और किसी के भी साथ रिलेशनशिप में आ जाते हैं। इसके बाद प्रॉब्लम्स होनी शुरू हो जाती हैं। अपने पार्टनर को चुनने से पहले आपको काफी समय लेना चाहिए, जिससे आपको यह पता चल जाए कि आपका पार्टनर आपके लिए सही है या नहीं।
जल्दबाजी ना करें
रिश्तो में झगड़ा और क्लेश का कारण हमेशा आपका पार्टनर नहीं होता बल्कि कई बार आपकी वजह से भी रिश्ते खराब हो जाते हैं। इसलिए आपको सबसे पहले अपनी गलतियों के बारे में जानकर उसमें सुधार करना चाहिए, जिससे आप अपनी लाइफ में फिर से दोबारा वही गलतियां ना करें और आपका रिलेशन स्मूथली चल सके।
मानसिक स्थिति को मजबूत बनाएं
लाइफ में किसी भी स्टेज पर आप खुद को स्टेबल रख पाएं ऐसी मानसिक स्थिति बनाना सबसे जरूरी है। जीवन में हमेशा सब कुछ अच्छा नहीं होता है। इसलिए बुरी परिस्थितियों में भी अपने आप को मजबूत बनाकर रखना चाहिए। कोई भी फैसला इमोशनल होकर ना लें । हमेशा सोच समझकर ही रिश्तो में आगे बढ़ें।
करियर में स्टेबिलिटी लाएं

करियर और रिलेशन दोनों ही हमारे लाइफ में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। कई बार रिश्तों के खराब होने का कारण इनस्टेबल करियर भी होता है। करियर खराब होने के कारण आपका सारा मेंटल प्रेशर आपके रिश्तों में लड़ाई झगड़े के रूप में दिखने लगता है। इसलिए पहले फोकस आपको अपने करियर पर करना चाहिए। जब आपका करियर मजबूत होगा तो आप रिलेशनशिप को भी बहुत अच्छे से हैंडल कर पाएंगे ।
गलतियां ना दोहराएं
एक टॉक्सिक रिलेशनशिप से उभरना इतना आसान नहीं होता है। नए रिलेशनशिप में आने के लिए सभी के लिए एक ही नियम नहीं लागू होता है। हर व्यक्ति का मानसिक और आर्थिक स्थिति अलग है। इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि नए रिलेशनशिप में आने के पहले उन सभी बातों पर सुधार करें, जिनके कारण आपकी पिछले रिलेशनशिप में टॉक्सीसिटी आई थी। नए रिलेशनशिप में भूलकर भी वह गलतियां ना दोहराएं। जब आपको यह महसूस हो कि अब आप पिछले रिलेशनशिप के बूरे प्रभावों से उभर चुके हैं। तभी नए रिलेशनशिप में आएं वरना यह रिश्ता भी कहीं ना कहीं पुराने बैड एक्सपीरियंस से प्रभावित हो सकता है।
