गर्भावस्था में पेट पर खुजली होने पर इन घरेलू नुस्खों का लें मदद: Itchy Belly During Pregnancy
Itchy Belly During Pregnancy

गर्भावस्था में पेट पर खुजली होने पर इन घरेलू नुस्खों का लें मदद: Home Remedies to Cure Itching on Stomach

गर्भावस्था में होने वाली पेट की खुजली से राहत पाने के लिए आप घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते है।

Itchy Belly During Pregnancy: प्रेग्नेंसी का समय हर महिला के लिए एक खास पल होता है। इस समय में महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधित कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जैसे- जैसे डिलवरी का समय पास आने लगता है समस्याएं भी ओर ज्यादा बढ़ने लगती है। गर्भावस्था में पेट में खुजली एक आम बात है। लेकिन कई बार ये परेशानी हद से ज्यादा बढ़ जाती है, जिसकी वजह से महिलाएं परेशान हो जाती है। ये खुजली आमतौर पर पेट में खिंचाव के कारण होती है। ऐसे में इस समस्या से निजात पाने के लिए महिलाएं तरह- तरह की दवाईयां लेती है। लेकिन दवाईयां लेने से खास आराम नहीं पड़ता है। ऐसे में आप खुलजी से राहत पाने के लिए घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते है। इसलिए आज हम कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने वाले है, जिनका इस्तेमाल करके आप गर्भावस्था में होने वाली पेट की खुजली से राहत पा सकते है, तो चलिए जानते है।

Also read: प्रेग्नेंसी के दौरान कमर दर्द में राहत पाने के लिए इस्तेमाल करें ये 5 हर्बल ऑयल: Back Pain in Pregnancy

Itchy Belly During Pregnancy
Coconut Oil

नारियल में एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते है, जो स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये गर्भावस्था में पेट पर होने वाली खुजली को दूर करता है। ऐसे में आप हाथ में नारियल तेल लेकर पेट पर मालिश करें। इससे आप गर्भावस्था में पेट होने वाली खुजली को दूर करने में काफी मदद मिलती है।

Aloe Vera Gel
Aloe Vera Gel

एलोवेरा जेल त्वचा के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जो त्वचा में होने वाली खुजली को दूर करता है। एलोवेरा जेल स्किन को नमी प्रदान करता है, जिससे त्वचा मुलायम होती है। आप हाथों में थोड़ा सा एलोवेरा जेल लेकर पेट पर अप्लाई करें। जब ये सूख जाएं, तो मालिश करना बंद कर दें।

Petroleum Jelly
Petroleum Jelly

गर्भावस्था में पेट की खुजली से राहत पाने के लिए आप पेट्रोलियम जेल को भी लगा सकते है। पेट्रोलियम जेल त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये स्किन को पोषण देकर खुजली को दूर करता है। ऐसे में आप हाथ में थोड़ी से पेट्रोलियम जेल को लेकर पेट पर मसाज करें। इससे आपको खुजली में काफी हद तक राहत मिल जाती है।

Ice
Ice

प्रेग्नेंसी के समय में अगर आपके पेट पर ज्यादा खुजली हो रही है, तो आप पेट पर बर्फ की सिंकाई कर सकते है। पेट पर बर्फ की सिंकाई करने से खुजली कम होती है। ऐसे में किसी कॉटन के कपड़े में बर्फ को लपेटर पेट पर हल्के हाथों से मसाज करें। ध्यान रहें बर्फ की सिंकाई ज्यादा देर करने से नुकसान भी हो सकता है।

Lemon Juice
Lemon Juice

गर्भावस्था के दौरान होने वाली पेट की खुजली में आप नींबू का रस का भी इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए आप 1 कप पानी में 2 चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छे से मिला लें। अब इस मिश्रण को जब भी पेट पर खुजली तब अप्लाई कर लें। इससे आपको खुजली में काफी हद तक राहत मिल जाएंगी।