वजन कम करने के दौरान इन 5 गलतियों से बचें: Weight Loss Mistakes
Weight Loss Mistakes

वेट लॉस जर्नी पर हैं तो ये 5 ग़लतियाँ करने से बचे

मोटापे से परेशान लोग वेट लॉस करने के लिए एक्सरसाइज और डाइट से लेकर ना जाने कितने और तरीक़े अपनाते हैं लेकिन फिर भी वजन कम नहीं होता। इसकी वजह उनकी कुछ ग़लतियाँ होती हैं, जिन्हें वो नज़रअंदाज़ कर जाते हैं।

Weight Loss Mistakes: वजन बढ़ना आजकल एक बड़ी समस्या बन गया है। मोटापा ना केवल हमारा आत्विश्वास कम करता है बल्कि कई सारी दूसरी बीमारियों को भी जन्म देता है। इसलिए मोटापे से परेशान लोग वेट लॉस करने के लिए एक्सरसाइज और डाइट से लेकर ना जाने कितने और तरीक़े अपनाते हैं लेकिन फिर भी वजन कम नहीं होता। इसकी वजह उनकी कुछ ग़लतियाँ होती हैं, जिन्हें वो नज़रअंदाज़ कर जाते हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि वेट लॉस जर्नी के दौरान हमें कौन सी ग़लतियाँ करने से बचना चाहिए-

Also read: बालों और स्किन को बनाना है हेल्दी और शाइनी, तो रोज करें ये चमत्कारी आसन

एकदम से खाना छोड़ देना

Weight Loss Mistakes
Never skip meal any meal

अधिकांश लोग जल्दी स्लिम-ट्रिम बनने की कोशिश में सुबह का नाश्ता या रात का डिनर स्किप करने लगते हैं। यह बिलकुल ग़लत प्रैक्टिस है क्योंकि वो इस तरह से जल्दी कैलोरी इंटेक कम करने की कोशिश करते हैं जिससे जल्दी वेट लॉस हो। लेकिन, ऐसा करने से वजन  कम होने की बजाय बढ़ भी सकता है। इसलिए ज़रूरी है कि हमेशा समय पर खाना खाएं और कोई भी मील स्किप नहीं करें। बस खाने की मात्रा का ध्यान रखें।

अपर्याप्त नींद

Good Sleep
Good night’s sleep Is the key to healthy body

काम के लोड या फिर ज्यादा स्क्रीनटाइम की वजह से पूरी नींद नहीं हो पाती है। नींद की कमी की वजह से एपिटाइट बढ़ने लगता है, और इस कारण भूख ज्यादा लगती है और वजन बढ़ने लगता है। नींद नहीं होने से स्ट्रेस भी होता है और यह भी मोटापा बढ़ाता है। इसलिए हर दिन कम से कम 8 घंटे की नींद लेना ज़रूरी है।

पर्याप्त पोषक तत्वों का अभाव

nutritional food
Nutrition is must

वेटलॉस जर्नी पर हैं तो याद रखें हर मील में पर्याप्त पोषक तत्व मिलें। अपनी डाइट से कार्ब्स के इंटके को कम करें प्रोटीन की मात्रा को बढ़ायें। इससे भूख नियंत्रित रहती है। इसके अलावा डाइट में ज़रूरी विटामिन और मिनरल भी शामिल करें। इससे शरीर में कमज़ोरी, चक्कर आना और आलस से मुक्ति मिल जाती है।

वर्कआउट रूटीन

Workout Routine
Daily workout of 30 minutes is important for weight loss

अधिकांश लोग वेट लॉस के लिए शुरू में बहुत उत्साह के साथ एक्सरसाइज़ शुरू करते हैं लेकिन कुछ समय बाद रूटीन को फॉलो नहीं कर पाते हैं। नियमित रूप से एक्सरसाइज़ करने से शरीर में रसायन रिलीज़ होने लगते हैं। इससे वेट लॉस आसान हो जाता है।

डाइट फ़ूड

Superfoods in Diet
Eat fresh fruits and vegertables daily Credit: istock

वेट लॉस के दौरान सही खाने का बहुत महत्व है। कई लोग जल्दी वेट कम करने के चक्कर में बाज़ार के लो डाइट फ़ूड लेने लगते हैं, लेकिन ये वजन कम करने की जगह आपके शरीर को नुक़सान ही पहुँचाते हैं। इनमें कहने के लिए लो कैलोरी ज़रूर होती हैं लेकिन शक्कर की मात्रा ज्यादा होती है। साथ ही ये लो फैट फ़ूड खाने से भूख जल्दी लगने लगती है और आख़िर में हम कम की जगह ज्यादा ही खा लेते हैं। इस डाइट फ़ूड की जगह घर का बना ताज़ा खाना, सब्ज़ियाँ, फल, दही, सलाद ज्यादा मात्रा में अपनी डाइट में शामिल करें।

तो, अगर आप भी वेट लॉस करने की कोशिश कर रहे हैं तो इन ग़लतियों को करने से बचें।

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...