घर पर बनाएं मार्केट जैसी कोल्ड कॉफी, जानें रेसिपी: Cold Coffee Recipe
अगर आप मार्केट जैसा कोल्ड कॉफी बनाना चाहते, तो आप इस रेसिपी को नोट कर सकते है।
Cold Coffee Recipe: आज हम आपको इंस्टेंट कोल्ड कॉफी बनाने के बारे में बताने वाले है। इस कॉफी को आप कम समय में बिना कॉफी मशीन के मिनटों में तैयार कर सकते है। इस कॉफी की सबसे अच्छी बात ये है की मार्केट में मिलने वाली में 200-250 रुपये वाली कॉफी से अच्छी आप घर पर कम दाम में बना सकते है, तो चलिए जानते है।
Also read: 10 मिनट में झटपट तैयार करें पापड़ी चाट, जानें रेसिपी: Papdi Chaat Recipe
कोल्ड कॉफी रेसिपी: Cold Coffee Recipe

सामग्री
- 2 कप मिल्क क्रीम या मिल्क पाउडर
- दो कप दूध
- 4 चम्मच चीनी
- एक कप बर्फ के टुकड़े
- 2 चम्मच कोको पाउडर
- 1 कप आइसक्रीम
- 2 चम्मच फ्रेश क्रीम
बनाने का तरीका
- कोल्ड कॉफी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में 2 कप चिल्ड दूध डाल दें।
- अब एक ब्लेंडर में आधा कप गर्म डालें। फिर इसमें चीनी डालकर अच्छे से मिला लें।
- इसके बाद ब्लेंडर में 2 चम्मच कोको पाउडर डालकर 5 मिनट तक ब्लेंड कर लें।
- ये सब चीजें ब्लेंड करने से झाग या फोम बनने लगेगा।
- अब उसी ब्लेंडर में क्रीम में डालकर दुबारा ब्लेंड कर लें।
- इसके बाद कांच का एक सर्विंग गिलास लें। फिर इसमें बर्फ के कुछ टुकड़ें डाल दें।
- अब मिक्सी में तैयार किया हुआ कॉफी मिश्रण डाल दें।
- इसके बाद इस गिलास में चिल्ड दूध डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब ऊपर से आइसक्रिम, कोको पाउडर और चॉकलेट सिरप डालकर सर्व करें।
- तैयार है आपकी कोल्ड कॉफी। अपनी मनपसंद स्नैक्स के साथ एन्जॉय करें।
कोल्ड कॉफी बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान

- कोल्ड कॉफी बनाने के लिए सभी मिश्रण का होना बेहद जरूरी है, इसलिए कॉफी को सर्व करने से पहले आइसक्रीम, फेश क्रीम और कोको पाउडर के मिश्रण को अच्छे से मिला लें।
- गर्म पानी, चीनी और कॉफी पाउडर को ब्लेंड करते समय पानी का इस्तेमाल ना के बराबर ही करें।
- अगर आपके घर में मिक्सी ना हों, तो आप किसी डिब्बे में गर्म पानी, चीनी और कॉफी पाउडर को डालकर सेक करे।
- ऐसे करने से भी फोम बन जाता है।
