एक्ट्रेस आमना शरीफ के हॉट एंड सेक्सी बीच आउटफिट्स देख करें लुक रीक्रिएट: Aamna Sharif Beach Looks
Aamna Sharif Beach Looks

Aamna Sharif Beach Looks : टेलीविजन के पॉपुलर किरदार ‘कशिश’ से घर-घर में पसंद किए जाने वाली एक्ट्रेस आमना शरीफ आजकल अपने हॉट एंड सेक्सी अंदाज से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। यूं तो एक्ट्रेस आमना शरीफ स्टार प्लस के मोस्ट पॉपुलर शो “कसौटी जिंदगी की 2” में कोमोलिका चौबे बसु के किरदार के बाद टेलीविजन पर कम नजर आती हैं। लेकिन, आमना शरीफ आजकल अपने हॉट एंड सेक्सी अंदाज से सोशल मीडिया क्वीन बनी हुई हैं। आमना शरीफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, और अपने डिफरेंट और बेहतरीन लुक्स से अपने चाहने वालों की तारीफें बटोरती नजर आती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए आमना शरीफ के बेहतरीन बीच लुक्स लेकर आए हैं, जिन्हें देख आप भी आउटफिट इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

Also read: नीति टेलर के वार्डरोब से लें सकती हैं, कैजुअल क्यूट समर आउटफिट आइडियाज: Celebrity Summer Outfits

आमना शरीफ के हॉट एंड सेक्सी बीच लुक्स देख कर लें समर्स ट्रिप की शॉपिंग प्लान: Aamna Sharif Cool Beach Looks

मल्टीकलर को-ऑर्ड-सेट

आमना शरीफ ने इस लुक में काफी खूबसूरत मल्टीकलर का को-ऑर्ड-सेट मैचिंग हेयर बैंड के साथ कैरी किया है। आमना का ये आउटफिट देखने में जितना कूल और स्टाइलिश है, असल में उतना ही कंफर्टेबल है। आजकल समर सीजन में इस तरह के मुलायम फैब्रिक वाले आउटफिट्स काफी पसंद किए जा रहे हैं। आप भी इस तरह का कुछ स्टाइल कर सकती हैं।

प्रिंटेड लॉन्ग फ्लोई ड्रेस

आमना शरीफ इस बेहतरीन लुक में काफी क्लासी और स्टाइलिश नजर आ रही हैं। उन्होंने इस लुक में समर स्पेशल प्रिंटेड बैकलेस ड्रेस को बेहतरीन गोल्डन ज्वेलरी और स्टाइलिश ब्लैक शेड्स के साथ कैरी किया है। इस तरह के स्टाइलिश और खूबसूरत आउटफिट्स न्यू ब्राइड्स के लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं। अगर आप भी समर्स में बीच साइट हनीमून प्लान कर रही हैं, तो आमना का ये लुक ट्राई कर सकती हैं।

हॉट पेंट्स विद बैकलेस क्रॉप टॉप

समर सीजन में बीच ट्रिप्स पर सिंपल और कंफर्टेबल आउटफिट्स ही स्टाइलिश और फैशनेबल लगते हैं। अगर आप भी बीच पर स्टाइलिश और कंफर्टेबल आउटफिट स्टाइल करना चाहती हैं, तो आमना शरीफ का ये प्रिंटेड हॉट पेंट्स और हाल्टर नेक क्रॉप टॉप ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के स्टाइलिश आउटफिट्स बीच पर काफी खूबसूरत नजर आते हैं। और आप भी इसमें कंफर्टेबल फील कर सकती हैं।

थ्री पीस कूल बिकिनी

बीच पर जहां सेलिब्रिटीज टू पीस बिकनी स्टाइल करती नजर आती हैं। वहां एक्ट्रेस आमना शरीफ इस बेहतरीन थ्री पीस हॉट पिंक बिकिनी से बेहतरीन आउटफिट इंस्पिरेशन दे रही हैं। आमना ने इस लुक में हॉट पिंक शॉर्ट को ब्रालेट टॉप और कुल मैचिंग श्रग के साथ कैरी किया है। अगर आप बीच पार्टी के लेस रिवीलिंग और हॉट आउटफिट की तलाश में हैं, तो आमना का ये बेहतरीन लुक रिक्रिट कर सकती हैं।

ब्राइट येलो स्विम सूट

एक्ट्रेस आमना शरीफ इस लुक में भी काफी स्टाइलिश और हॉट नजर आ रही हैं। इस लुक में आमना ने ब्राइट येलो कलर का बेहतरीन स्विम सूट स्टाइलिश स्कर्ट के साथ कैरी किया है। अगर आप बीच पर स्विम सूट में कंफर्टेबल नही हैं, तो आमना का ये आउटफिट जरूर ट्राई कर सकती हैं। बीच पर सनी डे में इस तरह के हॉट एंड ब्राइट कलर्स काफी खूबसूरत लगते हैं। आमना ने इस बेहतरीन बीच आउटफिट को ब्लैक शेड्स और मैसी बन के साथ कंप्लीट किया है।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...