‘क्रिएटिव लेडीज क्लब’ की सुरिंदर बंसल जी प्रेसिडेंट हैं और यहां की महिलाओं ने पूरे जोश के साथ गृहलक्ष्मी दोपहर सीजन 5 में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इन्होंने स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट किया और 8 राज्यों के नृत्य को भी पेश किया। साथ ही किसी ने अपनी ब्यूटी से, तो किसी ने अपनी स्टाइल से लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया।
स्वच्छ भारत की शपथ

गृहलक्ष्मी दोपहर में कार्यक्रम की शुरूआत स्वच्छ भारत की शपथ के साथ हुई। महिलाओं ने शपथ ली कि वे केवल अपने घर की ही साफ सफाई नहीं बल्कि आस-पास की जगह और शहर को भी साफ रखने में अपना सहयोग करेंगी और साथ ही लोगो को भी स्वच्छ भारत के लिए प्रोत्साहित करेंगी। इसके अलावा बच्चों को भी वातावरण के महत्व के बारे में बताएंगी और उसे स्वच्छ रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाने मेंभी प्रोत्साहित करेंगी।
‘डाबर फेम ब्लीच’ ने चुने तीन खूबसूरत चेहरे:

इवेंट के ब्रांड पार्टनर ‘फेम ब्लीच’ ने महिलाओं को उनके स्किन टोन के अनुसार ब्लीच के बारे में बताया। इसके साथ ही वहां आई हुईं महिलाओं का फ्री में ब्लीच किया। साथ ही उन्होंने कई टिप्स एंड गिफ्टस भी दिए। ‘डाबर फेम’ ने तीन चेहरों को चुना। ग्लोइंग स्किन के लिए सिमरन आहूजा, शाइनिंग फेस ऑफ द डे के लिए रितिका गर्ग, वाइबरेंट स्किन के लिए कंचन अरोड़ा। इन सभी को फेम और ‘फेम ब्लीच’ की तरफ से गिफ्ट हैंपर दिया गया।
रैंप पर बिखेरा जलवा

‘गृहलक्ष्मी क्वीन’ बनने के लिए महिलाओं में जबरदस्त कॉम्पटीशन देखने के मिला। हर कोई खुद को एक—दूसरे से बेहतर दिखने की होड़ में लगीं थी। रैंप पर सभी का गजब का कॉन्फिडेंस देखने को मिला। हर महिला अलग अंदाज़ में ही रैंप वॉक करती नज़र आईं। उनका स्टाइल और कॉन्फिंडेस देखते ही बन रहा था। यही नहीं जजेस को सबसे ज्यादा प्रभवित करके ‘गृहलक्ष्मी क्वीन’ बनी तीन महिलाएं विनयप्रित कौर, हरमीत कौर और शशि खुल्लर।
