ये पाँच वीडियो देखकर घर में बनायें पालक लहसुनी
अक्सर हम घर में बच्चों के लिए पालक की तरह-तरह की रेसिपी बनाने की कोशिश करते हैं इनमें पालक पनीर का नाम सबसे पहले आता है। लेकिन, आज हम आपको एक ऐसी रेसिपी बताने जा रहे हैं जो पालक पनीर से भी ज्यादा स्वादिष्ट लगने वाली है।
Palak Lehsuni: आयरन, विटामिन ए और बहुत से पोषक तत्वों से भरपूर पालक सेहत के लिए बेहद फ़ायदेमंद है। लेकिन, पालक बहुत से लोगों को पसंद नहीं आती। ख़ासतौर पर बच्चे तो पालक खाने से हमेशा बचना चाहते हैं। इसलिए अक्सर हम घर में बच्चों के लिए पालक की तरह-तरह की रेसिपी बनाने की कोशिश करते हैं इनमें पालक पनीर का नाम सबसे पहले आता है। लेकिन, आज हम आपको एक ऐसी रेसिपी बताने जा रहे हैं जो पालक पनीर से भी ज्यादा स्वादिष्ट लगने वाली है। ये रेसिपी है लहसुनी पालक की। तो, ये पाँच वीडियो देखकर ये रेसिपी ज़रूर ट्राय करें।

राजश्री फ़ूड
राजश्री फ़ूड के इस वीडियो को देखकर आप बढ़िया पालक लहसुनी बना सकते हैं। इसमें इन्होंने बताया है कि पालक को बॉईल वाटर में डालने के बाद तुरंत चिल्ड वाटर में डालना है। इससे पालक का कलर ग्रीन ही रहेगा। एक पैन में घी में प्याज़ फ्राई करके लहसुन और थोड़ी सी पालक बारीक काटकर डालें। अब इसमें पालक का पेस्ट डालें। बाद में लहसुन और खड़ी लाल मिर्च का तड़का लगाकर नान या जीरा राइस के साथ सर्व करें। उनके इस वीडियो को 2.8 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं।
कनक किचन
कनक किचन के इस वीडियो की मदद से आप बहुत ही आसानी से लहसुनी पालक बना सकते हैं। इन्होंने बताया है कि इसमें पालक के साथ थोड़ी मेथी भी डाल सकते हैं। इसके अलावा ग्रेवी में फ्रेश क्रीम भी ज़रूर डालें और ऊपर से सूखी हुई लाल मिर्च, जीरा और लहसुन का लड़का लगायें। उनके इस वीडियो को 2.4 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं।
मसाला किचन
मसाला किचन ने भी लहसुनी पालक बनाने की बहुत ही आसान सी रेसिपी बतायी है। परफ़ेक्ट लहसुनी पालक बनाने के लिए इन्होंने कुछ ख़ास टिप्स भी दी हैं। एक तो पालक को उबालते समय पानी में थोड़ी चीनी ज़रूर डालें। इसके बाद ग्रेवी बनाने के पहले प्याज़ फ्राई करने के बाद थोड़ा बेसन या चने का पाउडर मिला दें। ग्रेवी को पकाते समय लगातार चलाते रहें और ढँकना नहीं है। इन टिप्स को फॉलो करने से पालक का रंग काला नहीं होगा और एकदम ग्रीन रहता है। उनके इस वीडियो को 1.7 मिलियन व्यूज़ भी मिल चुके हैं।
रणवीर ब्रार
रणवीर ब्रार का यह वीडियो भी लहसुनी पालक पनीर बनाने के आपके बहुत काम आ सकता है। गरम पानी में नमक और बैकिंग सोडा डालना है फिर इसमें पालक डालें। इसके साथ ही ग्रीन गार्लिक और हरी मिर्च भी डालना है। काली मिर्च, धनिया, जीरा को रोस्ट करके ख़ास मसाला बनाना भी बताया है। लास्ट में गार्निश के लिये दही या क्रीम का उपयोग करना है और ऊपर से लहसुन को ब्राउन करके उसके ऊपर डालना है। प्याज़ का इस्तेमल नहीं करना है। उनके इस वीडियो को 841 हज़ार लोग देख चुके हैं।
कुक विद् शेफ अशोक
कुक विद् शेफ अशोक ने एकदम रेस्टोरेंट के जैसा पालक लहसुनी बनाना सिखाया है। इन्होंने बताया है कि 2 मिनट से ज्यादा पालक को बॉईल नहीं करना है। आधे पालक को चॉप करना है और आधे का पेस्ट बना लेना है। लेकिन पीसते समय पानी का इस्तेमाल कम करें। प्याज़ को हाई फ्लेम में फिर मीडियम में फ्राई करना है। ग्रेवी में दो चम्मच बेसन डालना है। इसमें थोड़ा बटर भी डालना है। इससे सब्ज़ी का टेस्ट बढ़ जाएगा।





