घर गृहस्थी के काम हो या फिर ऑफिस के स्ट्रेस को दूर करने के लिए अक्सर हम मैगी खाते हैं। बच्चे हो या फिर बड़े सबकी चहेती डिश होती है मैगी। मैगी तो बहुत बार खाया होगा लेकिन मैगी यह रेसिपी कभी नही खाई होगी। चटपटी मैगी का कुछ इस तरह से स्वीट डिश में भी परिवर्तन हो सकता है ऐसा कभी सोचा भी नही होगा.आज हम जानेंगे मैगी की स्पेशल डिश की रेसिपी।
सामग्री:
1.दो पैकेट मैगी
2. दो चम्मच देशी घी या फिर कुकिंग ऑयल
3. दो टेबल स्पून कस्टर्ड पाउडर
4.दो कप फुल क्रीम दूध
5. स्वादानुसार चीनी
6. ड्राई फ्रूट्स वैकल्पिक ( काजू, बादाम, किशमिश, गरी, पिस्ता)
7. सर्विंग के लिए चॉकलेट या आइस क्रीम
विधि: मैगी की स्पेशल डिश बनाने के लिए सबसे पहले निकलकर लंबे आकार में तोड़ लें। ध्यान रहे मैगी को ज्यादा बारीक न तोड़ें।अब कढ़ाई में दो चम्मच देशी घी डालकर मैगी को रोस्ट करें। गैस को लो फ्लेम में ही रखें। दो मिनट के बाद मैगी के छोटे टुकड़ों का रंग ब्राउन होने लगेगा। अब इसको निकाल कर अलग रख लें।
दूध में कस्टर्ड पाउडर मिलाएं

अब मैगी की स्पेशल रेसिपी के लिए अब फिर से कड़ाई में दो कप दूध डालेंगे। दूध में एक उबाल आने तक पकने दें। तब तक कस्टर्ड पाउडर लें जो भी आपके पास जो भी फ्लेवर हो। डेढ़ चम्मच कस्टर्ड पाउडर को पानी के साथ मिला लें। दूध में एक उबाल आते ही उसमें स्वादानुसार चीनी डाल दें। चीनी को अच्छी तरह से घुलने दें। अब दूध में कस्टर्ड पाउडर को मिला लें। घोल को थोड़ा थोड़ा डालकर मिलाते जाएं ताकि दूध में घुठलिया न पढ़ें। इस दौरान गैस का फ्लेम लो रखें।
यह भी देखे-रोजाना नाश्ते में खाते हैं पोहा तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान
ड्राई फ्रूट मिलाएं और ठंडा होने दें

अब दूध में मिला लें भूने हुए ड्राई फ्रूट को मिला दें और इसके साथ ही भूनी हुई मैगी को मिला लें। अब गैस के फ्लेम को लो रखें। मैगी को पकाने के साथ साथ मैगी को एकदम सॉफ्ट होने तक ढक कर रख दें। थोड़ी देर बाद चेक कर लें अगर मैगी बिल्कुल सॉफ्ट होकर फालूदा की तरह नजर आने लगे तो गैस को बंद कर दें।
चॉकलेट और आइसक्रीम से सर्व करें

स्वीट मैगी ठंडा होने के बाद इसे सर्व करें और उसमें अपनी पसन्द के अनुसार आइस क्रीम मिलाकर अपने बच्चों और गेस्ट को सर्व कर सकते हैं। जाते जाते मैगी की इस स्वीट डिश का नाम बता दूं इसे मैगी कस्टर्ड फालूदा कह सकते हैं।
