बॉलीवुड की फैशनेबल एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अपनी बहन रीआ कपूर के साथ अपने क्लासी लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं। यूं तो यह पहली दफा नहीं है जब सोनम ने अपना जबरदस्त लुक फैंस के साथ शेयर किया हो। लेकिन इस बार सोनम ने अपने फॉर्मल आउटफिट के साथ बैग कलेक्शन से फैंस को और ज्यादा इम्प्रेस कर दिया है।  
उनका यह लुक बिल्कुल लेडी बॉस की तरह है। इस तरह का आउटफिट आप ऑफिस में वियर कर सकती हैं या फिर किसी ऑफिशियल पार्टी में भी।
आप भी सोनम की तरह सेज ग्रीन कलर का जैकेट-ब्लेजर वियर कर सकती हैं ।
अगर ज्वेलरी की बात करें तो आप भी लॉन्ग चैन इयररिंग्स के साथ चैन नेकलेस पहन सकती हैं।
क्लासी लुक चाहती हैं तो लुई वितों ब्रांड का बैग जरूर कैरी करें।  
ऑफिस में स्टाइलिश दिखने के लिए  आप ब्लैक ट्राउज़र पैंट के साथ ऑफ-व्हाइट ब्लेजर भी वियर कर सकती हैं।