बॉसी लुक के लिए इन एक्ट्रेस का कलेक्शन देखें

ब्लेज़र में महिलाएं बॉसी लुक देने के साथ ही साथ काफी अट्रैक्टिव भी दिखाई देती हैं। बॉलीवुड में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं, जिनसे आप बॉसी लुक पाने के लिए इंस्पिरेशन ले सकते हैं।

Bollywood Actress Bossy Look : ऑफिस में कपड़े कैरी करने के लिए अक्सर लड़कियां कन्फ्यूज़ दिखाई देती हैं, लेकिन ब्लेज़र ऐसा आउटफिट है, जो सर्दी से लेकर गर्मी के सीजन तक में आपको एक कूल लुक दे सकता हैं। आप चाहे तो हर सीजन में ब्लेजर को अपने वॉर्डरोब में शामिल कर सकती हैं। खासतौर पर आजकल बॉलीवुड अभिनेत्रियां किसी भी फंक्शन में बॉसी लुक में नजर जरूर आती हैं। ब्लेज़र में महिलाएं बॉसी लुक देने के साथ ही साथ काफी अट्रैक्टिव भी दिखाई देती हैं। बॉलीवुड में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं, जिनसे आप बॉसी लुक पाने के लिए इंस्पिरेशन ले सकते हैं।

प्रियंका चोपड़ा

prinkya choopra Bollywood Actress Bossy Look


देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने पिछले दिनों अपने वेस्टर्न लुक से फैंस को दीवाना बना दिया था। प्रियंका के कई आउटफिट साल 2022 में ट्रेंड हो रहे थे। पिछले साल प्रियंका ने कई फंक्शन अटैंड किए थे, जिसमें वह ऑफिशियल लुक में नजर आ रही थी। प्रियंका ने ब्लैक फ्लोरल सूट पैंट सेट पहना था, जिसमें वह बेहद अट्रैक्टिव नजर आ रही थी।

कियारा ने रेड ब्लेजर में ढाया कहर

रकुल प्रीत

अभिनेत्री रकुल जब भी अपना नया अवतार पोस्ट करती हैं, तो उनके चाहने वालें जमकर फोटोज पर लाइक्स और कमेंट्स करते हैं। पिछले दिनों रकुल ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें उन्होंने को-ऑर्ड प्रिंटेड ब्लेजर और पैंट पहना था। आप चाहे तो ब्लेज़र के साथ वाइट कलर की टीशर्ट कैरी करके खुद को एक नया लुक दे सकती हैं।

कियारा आडवाणी

बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने कम समय में इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बना ली है। वह अपनी स्टाइलिंग की वजह से अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। हाल में ही कियारा के आउटफिट से फैंस को बॉसी लुक पाने का एक नया आईडिया आया है। दरअसल, पिछले दिनों कियारा ने रेड कलर की मिनी ड्रेस के साथ ब्लेजर कैरी किया था, जिसमें वो बेहद गॉर्जियस नजर आ रही थी। इसलिए आप भी चाहे तो किसी भी सिक्विन ड्रेस के साथ ब्लेजर कैरी करके पहन सकती हैं।

आलिया भट्ट

alia bhat Bollywood Actress Bossy Look

आलिया बॉलीवुड इंडस्ट्री की ऐसी अदाकारा हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग स्किल्स से फैंस का दिल जीता है। उनके लेटेस्ट लुक की बात करें तो वो बिल्कुल बॉस लेडी लग रही थी। उन्होंने मल्टीकलर ब्लेजर के साथ रेड कलर का पैंट पहना था। इसके साथ ही ब्लेजर को आलिया ने ब्लैक ब्रा के साथ कैरी किया था। आप भी चाहे तो टीशर्ट या ब्रालेट के साथ मल्टीकलर ब्लेजर को कंबाइन करके पहन सकती हैं।

सोनम कपूर का ऑफिशियल लुक में दिखा हॉट अवतार

कटरीना कैफ

बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ पिछले दिनों एक इवेंट में नजर आई थी। कटरीना ने फ्लोरल कलर का ब्लेजर और पैंट पहना था। उन्होंने अपने लुक को थोड़ा क्लासी टच देने के लिए न्यूड कलर की बैली हिल्स पेयरअप की थी, जिसमें वह गॉर्जियस लग रही थी।

सोनम कपूर

sonam kapoor Bollywood Actress Bossy Look

फैशन आइकन सोनम कपूर अक्सर अपने आउटफिट के साथ एक्सपेरिमेंट करना काफी पसंद करती हैं। उन्होंने पिछले दिनों एक नेवी ब्लू कलर की कोट-पैंट पहनी थी। सोनम ने इस लुक को लॉन्ग ब्लेज़र के साथ कंप्लीट किया था। आप चाहे तो इस लुक को रीक्रिएट करने के लिए स्टोन वाले स्टड इयररिंग्स पहन सकती हैं।

अनन्या पांडे

ananya pandey Bollywood Actress Bossy Look

पिछले दिनों अनन्या पांडे ने अपना सेक्सी अवतार तब दिखाया था, जब वह एक पार्टी में ब्लैक पैंट सूट में नजर आई। अनन्या ने अपने इस लुक को ब्रालेट के साथ टीमअप किया था।

बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों को कोट पैंट पहनना काफी पसंद है। वैसे कुछ समय पहले तक सिर्फ ऑफिस वियर के रूप में पहने जाने वाले पैंट सूट को अब हसीनाएं कैजुअल से लेकर पार्टी वियर तक पहन रही हैं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...