Summary: सोनम कपूर ने लंदन फैशन वीक में बिखेरा इंडो-वेस्टर्न लुक का जलवा

अनिल कपूर की लाडली और बॉलीवुड की स्टाइल क्वीन सोनम कपूर हमेशा अपने फैशन सेंस से फैंस का दिल जीत लेती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस इंडो-वेस्टर्न ड्रेस में नजर आईं, जहां उनके स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक ने सबको हैरान कर दिया।

Sonam Kapoor Look: बॉलीवुड की फैशनिस्टा और अनिल कपूर की बड़ी बेटी सोनम कपूर अपने अनोखे स्टाइल और एक्सपेरिमेंटल फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। इन दिनों फिल्मों से दूरी बनाने के बावजूद वह हमेशा अपने ड्रेसिंग सेंस और ग्लैमरस लुक्स की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। यही वजह है कि सोनम का हर नया लुक फैंस और फैशन लवर्स के बीच चर्चा का विषय बन जाता है। हाल ही में सोनम कपूर ने लंदन फैशन वीक 2025 में शिरकत की और एक इंडो-वेस्टर्न लुक में नजर आईं। उनका ये लुक इतना यूनिक था कि देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसे देखकर आपको भी कॉपी करने का मन होगा। तो चलिए जानते हैं उन्होंने कैसा लुक कैरी किया था।

Sonam Kapoor’s Indo-Western Look Stuns at London Fashion Week 2025
Sonam Kapoor Indo western outfit

सोनम ने इस मौके पर शायनी ब्लैक पलाज़ो के साथ व्हाइट शर्ट और लॉन्ग ओवरसाइज एंब्रॉयडरी वाला कोट पहना है जो उन्हें बिल्कुल इंडो-वेस्टर्न लुक दिया। एक्ट्रेस के व्हाइट शर्ट में पैच वर्क की भी डिटेल भी है। उनके हाथ में बंजारा पैटर्न वाला क्लच भी नज़र आया, जिसने उनके पूरे लुक को और ज्यादा रॉयल टच दिया। यह आउटफिट मशहूर फैशन डिजाइनर अनामिका खन्ना के कलेक्शन से चुना गया था।

सोनम का मेकअप उनके आउटफिट को और ज्यादा उभारता नज़र आया। उन्होंने न्यूड टोन बेस के साथ शार्प आईलाइनर और हल्की स्मोकी आईज़ कैरी कीं। न्यूट्रल शेड की लिपस्टिक ने उनके मेकअप को बैलेंस किया और पूरे लुक को ग्लैमरस फिनिश दिया।

Sonam Kapoor’s Anamika Khanna Outfit Becomes the Highlight of the Fashion Week
Sonam Kapoor hairstyle: London Fashion Week 2025

हेयरस्टाइल की बात करें तो सोनम ने अपने बालों को सिंपल लेकिन क्लासी स्टाइल में कैरी किया। उनके हेयरडू में मॉडर्न टच के साथ एलिगेंस साफ झलक रहा था, जो उनके पूरे गेटअप को कंप्लीट करता है। इस हेयरस्टाइल के साथ उन्होंने बालों पर एंब्रॉयडरी वाला टोपी पहना था जो उन्हें यूनिक लुक दे रहा था।

सोनम ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए फैशन डिजाइनर अनामिका खन्ना की तारीफ भी की। उन्होंने लिखा, “मेरी पसंदीदा अनामिका खन्ना, आप हमेशा अतुलनीय और अद्भुत रहेंगी। लंदन में क्या शानदार शो था! आपसे प्यार करती हूं और बेसब्री से इंतज़ार है कि दुनिया आपको और ज्यादा जाने।”

वहीं, इससे पहले भी सोनम कपूर ने व्हाइट कलर की एक खूबसूरत ड्रेस कैरी की थी, जिसपर बीड्स वर्क की डिटेलिंग थी। अपनी ड्रेस के व्हाइट और ब्लू कलर कॉम्बिनेशन से मैच करते हुए उन्होंने उसी शेड की ज्वेलरी पहन रखी थी। मेकअप को सटल रखते हुए उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया। परफेक्ट आउटफिट और परफेक्ट मेकअप के साथ सोनम कपूर वाकई बला की खूबसूरत नजर आ रही थीं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...