सोनम कपूर के साड़ी लुक्स को आप भी करें ट्राई: Sonam Kapoor Saree Looks
Sonam Kapoor Saree Looks

सोनम कपूर के साड़ी लुक्स को आप भी करें ट्राई : Sonam Kapoor saree looks

चलिए सोनम कपूर के लुक के बारे में आपको बताते हैं जिन्हें आप भी रीक्रिएट कर सकते हैं और खुद को स्टाइलिश बना सकते हैं।

Sonam Kapoor Saree Looks: आज के समय फैशन की बात की जाए तो अधिकतर लोग स्टाइलिश लुक क्रिएट करते हैं। इसके लिए वह सेलिब्रिटीज के स्टाइलिश लुक को रीक्रिएट करना पसंद करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हम सब स्टाइलिश दिखने ज्यादा पसंद करते हैं। ट्रेडिशनल की बात की जाए तो अक्सर सेलिब्रिटी के साड़ी लुक को रीक्रिएट करना बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। तो चलिए सोनम कपूर के लुक के बारे में आपको बताते हैं जिन्हें आप भी रीक्रिएट कर सकते हैं और खुद को स्टाइलिश बना सकते हैं।

ट्राई करें जैकेट स्टाइल साड़ी

स्टाइलिश लुक पाने के लिए आप इस तरह लॉन्ग जैकेट को साड़ी के साथ पहन सकते हैं। यह पहनने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगती है। इस तरह के लुक की साड़ी आप किसी भी फैब्रिक में ले सकते हैं। इस तरीके की साड़ी आपको लगभग ₹2000 के आसपास मिल जाएगी। इसे और भी स्टाइलिश बनाने के लिए गले में चोकर और स्लीक हेयरस्टाइल को कैरी करें।

Also read : सोनम कपूर का लेटेस्ट ज्वेलरी कलेक्शन है बेहद खास, देख रह जाएंगी दंग

ट्राई करें टॉप के साथ साड़ी

ऑफिस लुक के लिए आप इस तरह की प्रिंटेड या फिर प्लेन कॉटन साड़ी पहन सकते हैं। यह पहनने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगती है। इस तरीके की साड़ी आपको ₹1000 तक आसानी से मिल जाएगी। आप इस साड़ी को पेप्लम टॉप या फिर किसी भी राउंड नेक टॉप के साथ पहन सकते हैं। इस तरह के लुक के साथ आप सिल्वर ज्वेलरी जरूर स्टाइल करें।

ट्राई करें घर चोला साड़ी

इस तरह की साड़ी पहनने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगती है। इस तरह की साड़ी के लिए आप डार्क और लाइट दोनों ही शेड का चुनाव कर सकते हैं। इस तरह की साड़ी के साथ ब्लाउज के लिए स्लीवलेस स्ट्रैप डिजाइन पहन सकते हैं। इस तरह की साड़ी के साथ बालों में बन हेयर स्टाइल बनाएं और गजरा लगाए यह अच्छा लगता है।

ट्राई करें शर्ट के साथ साड़ी

अगर आप स्टाइलिश लुक लाना चाहते हैं तो आप शर्ट के साथ साड़ी ट्राई कर सकते हैं। यह पहनने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगती है। अगर आप चाहे तो ब्लाउज को शर्ट स्टाइल में कस्टमाइज करवा सकते हैं। इस तरीके की साड़ी को आप किसी भी फैब्रिक में खरीद सकते हैं। यह साड़ी लगभग ₹2000 के आसपास आराम से मिल जाएगी। इसके साथ आप ओपन हेयर स्टाइल का चुनाव करें।

ट्राई करें साड़ी के ऊपर श्रग

इस तरह का लुक बहुत ही ज्यादा स्टाइलिश लगता है। इसके लिए आप किसी भी फैब्रिक की साड़ी का चुनाव कर सकते हैं। इस तरह के लुक के साथ आप मेसी हेयर स्टाइल का चुनाव करें। लुक को कंप्लीट करने के लिए मिनिमल मेकअप का चुनाव करें। इस तरह के लुक को कंप्लीट करने के लिए चोकर सेट ज्वेलरी का चुनाव करें। साड़ी पूरी तरह ड्रेप करने के बाद ऊपर से श्रग पहने। इस तरीके से आपका स्टाइल और भी ज्यादा स्टाइलिश लगता है।

सोनम कपूर फैशन आइकन के नाम से जानी जाती है। अगर आप भी इनके फैशन को रीक्रिएट करना चाहते हैं तो इस तरह के साड़ी लुक को रीक्रिएट कर सकते हैं। इस तरह के लुक में आप खुद को स्टाइलिश बना सकते हैं।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...