हालांकि अब ज्यादातर प्रभावित लोग 2 से 3 हफ्ते में ठीक हो जाते हैं परन्तु कुछ मरीज ऐसे भी हैं जो लंबे समय तक ठीक नहीं हो पाते हैं। जो लोग ठीक भी हो जाते हैं उन्हें भी कुछ लक्षणों का सामना करना पड़ता है। यह लक्षण लंबे समय तक टिक सकते हैं और यदि आप ठीक नहीं हुए हैं तो यह लक्षण आप के ठीक होने के समय को भी प्रभावित कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं कौन से हैं वह लक्षण जो लंबे समय तक रहते हैं।
लंबे समय तक रहने वाला कोविड किसी पर भी प्रभाव डाल सकता है
जिन लोगों को केवल थोड़ा सा इंफेक्शन भी हो जाता है उन्हे भी कुछ लक्षणों का सामना करना पड़ सकता है। लंबे समय तक चलने वाले कुछ लक्षण आप को बीमार होने के पहले ही हफ्ते में पता लग जाते हैं। तो आएये जानते हैं कुछ ऐसे लक्षणों को बारे में जो बहुत कॉमन हैं और लंबे समय तक चल सकते हैं।
थकान : थकान एक सबसे ज्यादा पाया जाने वाला लक्षण है और यह लक्षण आप को ठीक होने के बाद भी देखने को मिल सकता है। यदि आप संक्रमित हैं तो आप को बहुत अधिक थकावट का सामना करना पड़ेगा। इसलिए आप को अपने शरीर को ठीक होने के लिए उचित आराम देना होगा। आप को ढेर सारे फ्लूइड व हेल्दी चीजों को अपनी डायट मे शामिल करना होगा।
मसल्स व दर्द होना : यदि आप संक्रमण से ठीक भी हो जाते हैं तो आप को कुछ लक्षण महसूस होगे जिन मे से पूरे शरीर में दर्द रहना एक है। कुछ लोगों को बॉडी पेन होने के साथ साथ मसल्स मे भी दर्द होना शुरु हो जाता है। ऐसा वायरस के कारण आप की मसल्स का फाइबर व कुछ टिश्यू डेमेज होने के कारण होता है।
खांसी : खांसी भी संक्रमित लोगों में पाया जाने वाला एक मुख्य लक्षण है और यह ठीक होने मे 5-6 हफ्ते या इससे भी ज्यादा समय ले सकती है। आप को सूखी खांसी भी हो सकती है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि वायरस ने आप के रेस्पिरेटरी सिस्टम को कितना अधिक प्रभावित किया है। इसे ठीक करने के लिए आप विटामिन सी युक्त डायट का पालन कर सकते हैं, भांप ले सकते हैं, कुछ हर्बल चाय पी सकते हैं।
सांस फूलना : यदि आप की भी चलते समय सांस फूलती है तो यह आप के इंफेक्शन को और भी अधिक बदतर बना सकता है। यह भी एक ऐसा लक्षण है जो हमारी जिंदगी पर गहरा प्रभाव डालता है और लंबे समय तक देखने को मिलता है। चूंकि यह वायरस हमारे फेफड़ों पर अधिक प्रभाव डालता है इसलिए छाती में दर्द या सांस फूलना बहुत आम लक्षण है। यदि आप को पहले से ही ऐसी कुछ समस्या है तो बाहर निकलना अवॉइड करें।
ब्रेन फोग : ब्रेन फोग से आप का दिमाग एक 10 साल के बच्चे की तरह काम करने लगता है। इसके पीछे का कुछ मुख्य कारण पता नहीं लगा है। यह महिलाओं मे ज्यादा देखने को मिलता है। यह भी एक लंबे समय तक चलने वाला लक्षण हो सकता है।
सोने में दिक्कत आना : यह बहुत सारे मरीजों मे आम है। संक्रमित लोगों को नींद नहीं आती है, उन्हे रात में डर लगता है और इसलिए बहुत कम सो पाते हैं। यह वायरस से संक्रमित लोगों ने एक मुख्य लक्षण है।
किसी चीज का स्वाद न आना : जो लोग संक्रमित होते हैं उन्हें न तो किसी चीज का स्वाद आता है और न ही किसी चीज की गंध। यह लक्षण भी कई हफ्तों तक चल सकते हैं और यह लक्षण भी बहुत आम होते है।
यह भी पढ़ें-
