शिशु के साथ व्यायाम करने जा रही हैं तो हमारे सुझावों का पालन करें :-

  • व्यायाम से पहले कुछ पीएँ चाहे प्यास हो न हो, कुछ पीने से, शरीर में पानी की कमी नहीं होगी। वर्कआउट के बाद भी कुछ पीना न भूलें। पसीना बहने से जो तरल पदार्थ घट गए हैं, उनकी पूर्ति करना भी न भूलें।
  • हल्के-फुल्के स्नैक्स लें। व्यायाम से कुछ समय पहले थोड़ा खा लेंगी तो ऊर्जा का स्तर बना रहेगा। यदि आप ज्यादा कैलोरी गला रही हैं तब तो यह और भी जरूरी हो जाता है।
  • ठंडे तापमान में रहें। ऐसा कोई व्यायाम न करें, जिससे आपके शरीर का तापमान 1.50 से अधिक बढ़े। सोना, स्टीम रूम, व हॉट टब से दूर रहें। ज्यादा गर्म माहौल या भीड़-भड़ाक्के वाली जगह में न रहें। जब तापमान ज्यादा हो तो किसी ए.सी. मॉल में चहलकदमी करें।
  • खुले, लोचयुक्त कपड़े पहनें, जिन्हें पहनकर आसानी से सांस ली जा सकेगी। ऐसी ब्रा पहनें, जिससे वक्षस्थल को सहारा मिले। वैसे स्पोर्ट ब्रा ठीक रहेगी।
  • सबसे पहले पैंरों पर ध्यान दें। यदि स्लीपर्स बदलने वाले हैं तो पैरों पर चोट आने से पहले उन्हें बदल लें। ऐसे जूते लें, जो वर्कआउट के लिए उपयुक्त हों।

अगले पेज पर पढ़ें वर्कआउट के लिए सही जगह का चुनाव

  • सही सतह का चुनाव करें। टाइल या सीमेंट के फर्श पर वर्कआउट करने की बजाए लकड़ी या कारपेट युक्त फर्श चुनें। रपटीली सतह पर वर्कआउट न बेहतर है। करें। सख्त सड़कों की बजाए घास या मिट्टी वाले फुटपाथ व ऊबड़-खाबड़ जगह की बजाए समतल सतह कहीं
  • ढ़लान वाले हिस्सों से दूर रहें क्योंकि गिरते ही सबसे पहले पेट पर चोट आ सकती है। ऐसा कोई भी खेल न खेलें, जिसे आप पहली बार खेल रही हों या जिससे चोट आने की संभावना हो।
  • सतह पर रहें। यदि आप ऊंचाई पर नहीं रहती तो 6000 फुट से ऊपर जाने वाली किसी गतिविधि में हिस्सा न लें। इस समय स्कूवा डाइविंग जैसे खेलों के बारे में तो बिल्कुल न सोचें।
  • चौथे महीने के बाद पीठ के बल लेटकर व्यायाम न करें। गर्भाशय के बढ़े हुए भार की वजह से रक्त नलिकाओं पर दबाव पड़ेगा और रक्त प्रवाह में रुकावट आएगी।
  • ऐसी कोई भी गतिविधि न करें जिससे शरीर के किसी भी हिस्से में ऐंठन हो या चोट पहुंचे। अचानक लगने वाले झटके या सदमे से भी नुकसान हो सकता है। शरीर की लोच बनाए रखें।खतरनाक तरीके से उठना-बैठना छोड़ दें। याद रखें कि अब आप एक नहीं ‘दो’ हैं।

ये भी पढ़ें –

गर्भावस्था में करें यह 12 वर्कआउट

….ताकि आपके बेबी बम्प को किसी की नज़र ना लगे

गर्भावस्था है नए जीवन की शुरुआत

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।