सामग्री-
- दही 400 ग्राम,
- क्रीम 400 ग्राम,
- मिल्कमेड 400 ग्राम,
- बूंदी 1 कप,
- वनीला एसेंस 1/2 चम्मच।
विधि
- दही, क्रीम, मिल्कमेड व एसेंस एकसाथ मिलाएं।
- कपों में एक-एक चम्मच बूंदी डालकर उसमें दही का मिश्रण डालें।
- बेकिंग ट्रे में थोड़ा पानी डालकर उसमें कप रखें।
- 10 मिनट तक 180 से. पर बेक करें।
- फ्रिज में रखकर ठंडा करके परोसें।
और भी रेसिपीज़ पढ़ें-
