सर्व-2 तैयारी में समय-10 मिनट बनने का समय 10-15 मिनट
सामग्री :
- ताजे मशरूम (कटे हुए) 5 कप,
- गर्म पानी 1½ कप,
- कटी प्याज ½ कप,
- अजवायन ½ छोटा चम्मच,
- मक्खन 3 बड़े चम्मच,
- आटा 3 बड़े चम्मच,
- नमक1 छोटा चम्मच,
- काली मिर्च (दरदरी पिसी हुई) 1 छोटा चम्मच,
- शेरी 1 छोटा चम्मच,
- हाफ एंड हाफ 1 कप।
विधि :
- सबसे पहले एक भारी तले के सॉसपैन को आंच पर गर्म करें और उसमें पानी डालें।
- जब पानी गर्म हो जाये तो उसमें कटे मशरूम, प्याज और अजवायन डालकर 10 से 15 मिनट तक पकायें।
- अब इस उबली सब्जी को फूड प्रोसेसर में डालकर दरदरी प्यूरी बना लें।
- ध्यान रखें इसमें थोड़ी सब्जियों के टुकड़े रहने चाहिए।
- इसे एक तरफ रख दें।
- अब एक दूसरे सॉसपैन को आंच पर रखें, उसमें मक्खन डालकर पिघलायें साथ ही इस पिघले मक्खन में आटा डालकर अच्छी तरह से मिलायें।
- इस मिश्रण में नमक, काली मिर्च, हॉफ एंड हॉफ और पहले से तैयार वेजिटेबल प्यूरी मिलाकर उबालें।
- जब सूप अच्छी तरह उबल जाये और वह पक कर थोड़ा गाढ़ा हो जाये तो उसमें शेरी मिला दें।
- लीजिये तैयार है क्रीम ऑफ मशरूम सूप।
