चंद्रकांता की कहानी याद करते ही सबसे पहला चेहरा जो जेहन में याद आता है वो है इस सीरियल का मुख्य किरदार मॉडल से एक्ट्रेस बनी शीखा स्वरूप। दूरदर्शन के बाद इस शो का प्रसारण स्टार प्लस और सोनी टीवी पर भी किया गया था। अब ये सीरियल एक बार फिर छोटे पर्दे पर दिखेगा, लेकिन नए कलेवर में।
दिलचस्प बात ये है इस बार कि इस बार ये सीरियल एक साथ दो चैनलों पर दिखाया जाने वाला है। लाइफ ओके पर दिखाया जाने वाला शो निखिल सिन्हा द्वारा निर्मित है, जबकि कलर्स पर इस शो को दर्शकों के समक्ष टेलिविज़न क्वीन के नाम से जाने जानी वाली एकता कपूर ला रही हैं। बताया जा रहा है कि इन दोनों ही शो में कई नए चेहरों को महत्वपूर्ण किरदार निभाने का मौका मिला है।
लाइफ ओके पर प्रसारित होने वाले चंद्रकांता के प्रोमो का वीडियो-

दोनों ही शो के प्रोमो ऑन ऐयर किए जा चुके हैं और प्रोमो से ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस एतिहासिक कहानी की प्रस्तुति पहले की ही तरह भव्य होगी।
कलर्स पर प्रसारित होने वाले शो का कुछ ऐसा है प्रोमो, देखिए-

बता दें कि 1994 से 1996 तक टीवी पर प्रसारित चंद्रकांता की कहानी देवकी नंदन जानकी के उपन्यास चंद्रकांता से प्रेरित थी। शो में चंद्रकांता की भूमिका शिखा स्वरूप और उनके प्रेमी कुंवर विरेंद्र सिंह का किरदार शाहवाज़ सिंह ने निभाया था। साथ ही इस शो में मुकेश खन्ना और दुर्गा जसराज भी मुख्य भूमिका में थे।
1994 में प्रसारित हुए शो चंद्रकांता का टाइटल सॉन्ग। इस वीडियो से आपको इस शो की कहानी का अंदाजा भी लग जाएगा-

ये भी पढ़े-
अब नए कलेवर में नजर आएगा सोनी चैनल, पूरे हुए 21 साल
बहुत कम उम्र में दुनिया छोड़ गए ये टीवी सेलेब्स
लिव-इन में रहती हैं अक्षरा, ये सितारे भी बने लिव-इन पार्टनर
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
