मुफ्त में करना है मोबाइल नंबर पोर्ट तो यहां जानिए तरीका: Mobile Number Port
Mobile Number Port

Mobile Number Port: अक्सर कई लोग मोबाइल फोन की कनेक्टिविटी को लेकर परेशान होते हैं। कभी उसमें नेटवर्क सही से नहीं आते और कभी उसमें इंटरनेट और अन्य सर्विस सही से नहीं काम नहीं करती। ये समस्या इस हद्द तक बढ़ जाती है कि हम सिम तक बदलने का मन बना लेते है या बदल लेते हैं। लेकिन नंबर बदल देने से आपके लिए समस्याएं अधिक बढ़ जाती हैं, क्योंकि हमारा ये नंबर बैंक अकाउंट और आधार कार्ड नंबर आदि से लिंक होता है। इसलिए नंबर को बदलने के बजाय अब लोग ज्यादातर उसको पोर्ट करवा लेते हैं। यहां हम आपको मोबाइल नंबर पोर्ट करने का स्टेप बाय स्टेप तरीका बता रहे हैं।

खराब सर्विस के चलते फोन नंबर को बदलने के बजाय उसको पोर्ट करना ज्यादा बेहतर होता है। सिम को पोर्ट करने पर आपका मोबाइल नंबर वही रहता है बस आपके सिम की टेलीकॉम कंपनी बदल जाती है। ऐसे में जिस कंपनी में आपने अपने सिम को पोर्ट किया है उसकी सर्विस मिलने लगती हैं। और आप आसानी से सिम को पोर्ट कर पाएंगे।

Also read : Technology : मोबाइल यूजर्स के लिए 3 नए नियम, आप भी जान लें

कैसे करें

  • स्टेप नंबर-1: सबसे पहले आपको 1900 नंबर पर SMS भेजकर अपनी पोर्ट रिक्वेस्ट भेजनी होती है।
  • स्टेप नंबर-2: SMS में PORT और स्पेस देकर अपना मोबाइल नंबर लिखें।
  • स्टेप नंबर-3: SMS भेजने के बाद आपको SMS के जरिये यूपीसी कोड मिलेगा।
  • स्टेप नंबर-4: अब आप जिस कंपनी में अपने नंबर को पोर्ट कराना चाहते हैं उसके सेंटर पर जाकर सिम में रिचार्ज कराएं।
  • स्टेप नंबर-5: सेंटर पर आपको एक फॉर्म दिया जायेगा, जिसमें कुछ डिटेल्स भरनी होंगी। फिर सिम एजेंट आपको नई सिम दे देगा, या फिर नई सिम आपको घर पर ही डिलीवर कर दी जाएगी।
  • स्टेप नंबर-6: इसके बाद आपको नई सिम फोन में डालकर यूपीसी कोड डालना होगा, उसके 48 घण्टों के भीतर आपका नंबर पोर्ट कर दिया जायेगा।

नोट: पोस्टपेड नंबर को वही लोग पोर्ट करा सकते हैं जो मौजूदा ऑपरेटर सर्विस से 90 दिनों से जुड़ा हो। साथ ही आपको ऑपरेटर की सर्विस को छोड़ने से पहले सभी टर्म एंड कंडीशन को पूरा करना होगा।

वर्तमान में गृहलक्ष्मी पत्रिका में सब एडिटर और एंकर पत्रकारिता में 7 वर्ष का अनुभव. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी दैनिक अखबार में इंटर्न के तौर पर की. पंजाब केसरी की न्यूज़ वेबसाइट में बतौर न्यूज़ राइटर 5 सालों तक काम किया. किताबों की शौक़ीन...