कॉमेडियन भारती सिंह हुई अस्पताल में भर्ती, बेटे को याद करके आंखें हुई नम: Bharti Singh Hospitalised
Bharti Singh Hospitalised

Bharti Singh Hospitalised: दर्शकों को अपने मजेदार कॉमेडी से हँसाने वाली कलाकार हाल ही अपने एक ब्लॉग में रोती हुई नजर आई हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं ‘द कपिल शर्मा शो’ से मशहूर हुई स्टार कॉमेडियन भारती सिंह के बारे में। उन्होंने ‘द कपिल शर्मा शो‘ में कई ऐसे किरदार निभाये हैं जो दर्शकों को बेहद पसंद है। लेकिन हाल ही में उनके फैंस को परेशान कर देने वाली एक खबर सामने आई है। दरअसल उन्होंने अपने द्वारा बनाये गए एक ब्लॉग में बताया कि उनकी तबियत बहुत ज्यादा खराब है और वह अस्पताल में भर्ती हैं। आपको बता दें कि स्टार कॉमेडियन भारती सिंह ब्लॉग बनाती हैं जिसमें वो अपने डेली लाइफ से जुड़ी बातों को शेयर करती हैं। उनका यूट्यूब पर ब्लॉगिंग के लिए एक चैनल भी है।

Also read :  Bharti Singh: मां सी जिम्‍मेदार पहले से ही हैं-भारती सिंह

बेटे को याद करके रोने लगी

YouTube video

स्टार कॉमेडियन और ‘द कपिल शर्मा शो’ से फेमस हुई भारती सिंह अपने काम को लेकर आये दिन फ़िल्मी मीडिया की सुर्ख़ियों में रहती हैं। पर हाल ही में स्टार कॉमेडियन भारती सिंह अख़बारों की हेडलाइन इसलिए बनी क्योंकि वह अस्पताल में भर्ती हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर एक ब्लॉग विडियो के माध्यम से दी। ब्लॉग वीडियो में स्टार कॉमेडियन भारती सिंह अस्पताल में हैं और वीडियो बनाते हुए बेटे गोला को याद कर रही हैं। बेटे गोला को याद करते हुए उनकी आँखों में आसूं आ जाता है।

पेट दर्द के कारण अस्पताल में हैं भारती

स्टार कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने अस्पताल में भर्ती होने की वजह बताई है। उन्होंने कहा कि उन्हें पिछले कुछ दिनों से पेट में दर्द रहने लगा था। पेट दर्द होने की वजह से स्टार कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ठीक से सो नहीं पाते थे। जिसके बाद उन्होंने डॉक्टर से सलाह लेने का फैसला किया। और अब जाँच के बाद उनके गाल ब्लैडर में पथरी निकली है। जिसके इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। जल्द ही स्टार कॉमेडियन भारती सिंह पथरी के इलाज के लिए ऑपरेशन भी करायेंगी। साथ ही उन्होंने अपने फैंस से भी अनुरोध किया है ऐसे किसी भी दर्द को इग्नोर नहीं करें, और इलाज के लिए डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

भारती सिंह के बारे में

भारती सिंह ‘द कपिल शर्मा शो’ में वैसे तो कई किरदार निभा चुकी हैं। पर इसके अलावा वह ‘डांस दीवाने सीजन 4’ की होस्ट हैं। आपको बता दें कि इस शो के जज अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और अभिनेता सुनील शेट्टी है। इसके साथ ही छोटे पर्दे के कई टीवी शो होस्ट कर चुकी हैं। साथ ही स्टार कॉमेडियन भारती सिंह ‘खतरों के खिलाड़ी’, ‘नच बलिये’ जैसे रियलिटी शो में भी नजर आ चुकी हैं।