निक्की कुमारी
Fitness
अपने करियर की शुरूआत में भारती को अपने वजन को लेकर काफी कुछ सुनना पड़ता था। इसके बाद उन्होंने खास टिप्स से अपना वजन तेजी से कम किया। जानें उनके टिप्स-
भारती ने वजन कम करने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग का सहारा लिया। उन्होंने अपनी डाइट के साथ खाने के समय में बदलाव किया। हर 7 या 8 घंटे के बाद भारती खाना खाती थीं।
इंटरमिटेंट फास्टिंग
अपनी डाइटिंग के दौरान भारती केवल घर का बना खाना ही खाती थीं। उन्होंने बाहर का जंक फूड और तला-भुना खाना पूरी तरह से छोड़ दिया था, जिससे उनका वजन कम हुआ।
घर का खाना
तेजी के साथ वजन कम करने के लिए जिम में वर्कआउट करना एक बेहतरीन तरीका है। डाइटिंग के साथ-साथ वजन कम करने के लिए कड़ा वर्कआउट करना भी बहुत जरूरी है।
जिम जाती थीं
वजन तेजी से कम करने के लिए आपको बैलेंस डाइट लेनी होगी। अगर आप 4 रोटी खाते हैं तो 2 खाएं। चावल खाते हैं तो 1 रोटी और थोड़े चावल लें कोशिश करें कि दाल अधिक पिएं।
बैलेंस डाइट
जिम के साथ-साथ डेली वॉक करना भी बहुत ही जरूरी है। रोजाना सुबह और शाम का वक्त फिक्स करें। इससे आपको अपने फिगर को मेंटेन रखने में भी मदद मिलेगी।
वॉक करें
सुबह की शुरूआत गुनगुना पानी के साथ करें। आप इसमें नींबू भी मिला सकते हैं। इसके अलावा दिन में मेडिटेशन करना भी बहुत ही जरूरी है। इससे आपका वजन और भी जल्दी कम होगा।
गुनगुना पानी पिएं
निक्की कुमारी
सायंतनी घोष खुद को ऐसे रखती हैं फिट, जानें सीक्रेट: Sayantani Ghosh Fitness