ब्रेड क्रोट्टन चाट
सामग्री:
- ब्रेड स्लाइस 8-10
- आलू (उबला) 250 ग्राम
- किशमिश 20-25
- गाढ़ा दही 2 कप
- मीठी इमली की चटनी 1 कप
- बारीक सेब (सजाने के लिए)
- तलने के लिए तेल
विधि:
- ब्रेड को चौकोर टुकड़ों में काट कर तल लें।
- आलू छीलकर चौकोर टुकड़ों में काट लें।
- प्रत्येक ब्रेड पीस पर आलू के पीस, कटी किशमिश रखें।
- चाट मसाला, भुना जीरा, नमक डालें।
- ऊपर से मथा हुआ दही और इमली की चटनी डालकर तुरंत सर्व करें।
क्रिस्पी दलिया पैन केक

सामग्री :
- दलिया 1 कप
- छिलके वाली मूंग दाल ½ कप
- चावल 1बड़ा चम्मच
- हरी मिर्च 2
- हरा धनिया (बारीक कटी) २ बड़े चम्मच
- तेल 1 बड़ा चम्मच
- नमक स्वादानुसार
विधि :
- दाल-चावल को धोकर २-३ घंटे के लिए भिगो दें।
- दलिया भी थोड़े से पानी में भिगो दें।
- इन सभी को मिलाकर मिक्सर में बारीक पीस लें, धनिया पत्ती मिला दें।
- नॉनस्टिक तवा गरम करें, एक बड़ा चम्मच पेस्ट तवे पर फैला लें, दोनों तरफ से सुनहरा सेक लें।
- चटपटे क्रिस्पी पैन केक तैयार है।
आगे की रेसिपीज़ के लिेए यहां क्लिक करें
प्रोटीन पोहा

सामग्री :
- चिवड़ा (धुला हुआ) 1 कप
- उबली मूंग ½ कप
- टमाटर (बारीक कटी) ½ कप
- 1 छोटा प्याज (बारीक कटी)
- 2 छोटे उबले आलू
- राई 1 छोटा चम्मच
- साबुत जीरा 1 छोटा चम्मच
- हरी मिर्च (बारीक कटी) 1 छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर ½ छोटा चम्मच
- नींबू का रस 2 छोटे चम्मच
- नमक स्वादानुसार
- तेल 2 बड़े चम्मच
- हरा धनिया (बारीक कटा)
विधि :
- कड़ाही में तेल गरम करें, राई और जीरे का तडक़ा लगाएं और प्याज भून लें।
- टमाटर और हल्दी डालकर पकाएं।
- उबली मूंग, कटे आलू और हरी मिर्च मिला लें।
- चिवड़े में नमक डालकर मिलाएं।
- मध्यम आंच पर कुछ देर तक पकाएं और कुछ देर बाद आंच से उतार दें।
- हरा धनिया डालें और नींबू निचोड़ कर परोसें।
ये भी पढ़ेंं-
गर्मियों के सुपर-5 कूल ड्रिंक्स
अचार को स्वादिष्ट बनाने के 5 नुस्खे
कैसे रखें खाद्य सामग्री को ताजा
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
