‘एक था टाइगर’ के बाद सलमान खान ने फिल्म के सीक्वेल ‘टाइगर ज़िन्दा है’ का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है। इस फिल्म में सलमान एक बार फिर टाइगर नामक भारतीय एजेन्ट और कटरीना कैफ पाकिस्तानी एजेन्ट ज़ोया बनी नज़र आ रही हैं। 
ट्रेलर के ओपनिंग शॉट में इराक का नज़ारा दिखाया गया है। फिल्म में सलमान और ज़ोया को आतंकवादी संगठन ISE के खिलाफ लड़ते दिखाया गया है। फिल्म में सलमान आतंकवादियों द्वारा अगवा की गई 25 भारतीयों नर्सों को बचाने के मिशन में जाते हैं। 
 
फिल्म 22 दिसंबर को क्रिशमस के पहले रिलीज़ होगी और फिल्म का निर्देशन अली अब्बास ज़फर ने किया है। दर्शकों के बीच फिल्म के बढ़ते इंतज़ार को देखते हुए अली ने कुछ दिनों पहले अपने ट्वीट में फिल्म का एक स्टिल शेयर करके सलमान के फैन्स को ये तो बता दिया था कि ये फिल्म एक्शन से भरपूर होगी। 
 



 
देखिए फिल्म का ट्रेलर-
 
YouTube video
 
 
 
 
ये भी पढ़े-